Friday, March 29, 2024
featured

पापा महेंद्र सिंह धोनी के साथ जीवा ने मनाया क्रिसमस, देखिये…

SI News Today

क्रिसमस डे के मौके पर लोगों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर इस दिन को बहुत ही धूमधाम से मनाया। इस सेलिब्रेशन को मनाने में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने अपनी बेटी के साथ बहुत ही अच्छे से क्रिसमस डे मनाया। रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए आखिरी मैच के बाद धोनी अपने घर पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने बेटी जीवा के साथ क्रिसमस डे पर खूब मजे किए। जीवा और धोनी का क्रिसमस पर मस्ती करते हुए एक वीडियो सामने आया है जिसे एमएस धोनी फैन्स नाम से ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट पर डाला है। इस वीडियो में धोनी और जीवा एक कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं।

जीवा को आप क्रिसमस का गाना ‘वी विश यू अ मैरी क्रिसमस’ गाते हुए सुन सकते हैं और वहीं धोनी बहुत ही प्यार से बेटी का गाना सुनते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में जीवा का ठीक से चेहरा तो दिखाई नहीं दे रहा है लेकिन आप उन्हें बहुत ही क्यूटली गाना गाते हुए सुन सकते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पंसद कर रहे हैं और इसे खूब शेयर किया जा रहा है। आपको बता दें कि इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम काफी खुश है और हो भी क्यों न रोहित शर्मा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने श्रीलंका को करारी शिकस्त जो दी है।

मुंबई के वांखेडे स्टेडियम में खेले गए आखिरी टी20 मैच पर भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के खत्म होने के बाद अपनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 37वीं जीत दर्ज करने के बाद टीम के सभी सदस्य मैदान पर सैंटा क्लॉज़ की टोपी पहने हुए दिखाई दिए। खिलाड़ियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। सोशल मीडिया यूजर्स ने क्रिसमस कैप पहने भारतीय खिलाड़ियों को काफी पसंद किया। इन खिलाड़ियों में धोनी को लोगों ने इस रूप में सबसे ज्यादा पसंद किया। धोनी का सैंटा लुक लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गया। मैदान पर हमेशा कूल नजर आने वाले धोनी भी मस्ती के मूड में नजर आए। धोनी क्रिसमस कैप पहनकर बेहद क्यूट लग रहे थे।

SI News Today

Leave a Reply