Monday, March 25, 2024
featured

मामू रणबीर कपूर संग तैमूर अली खान की ये तस्वीरें छू लेंगी आपका दिल, देखिये…

SI News Today

क्रिसमस-डे के मौके पर बॉलीवुड में खूब रौनक देखने को मिली। जी हां, 20 दिसंबर को बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान और सैफ अली खान खान के ‘नन्हे नवाब’ तैमूर अली खान का धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया था। इस दौरान तैमूर की खूब सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। वहीं क्रिसमस के मौके पर तैमूर अली खान की कुछ और भी क्यूट तस्वीरें इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर पर शेयर की जा रही हैं।

एक तस्वीर में तैमूर अपने मामू रणबीर कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में रणबीर ने तैमूर को गोदी में पकड़ा हुआ है। तैमूर कैमरा को देख कर लुक दे रहे हैं वहीं रणबीर अपने ध्यान में ही हैं। ये तस्वीर रणबीर की मॉम यानी नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसके अलावा करिश्मा कपूर ने तैमूर एंड फैमिली की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटो में करीना-सैफ, तैमूर, बबीता और रणधीर कपूर, करिश्मा और उनके दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं।

एक तस्वीर में कपूर खानदान के सारे बच्चे नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर के साथ करीना, तैमूर, करिश्मा भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस दौरान तैमूर का एक वीडियो भी बनाया गया है। वीडियो में सारे मिल कर तैमूर को गॉगल्स पहना रहे हैं। वहीं तैमूर भी बिना इरिटेट हुए गॉगल्स सबको पहन कर दिखाते हैं और क्यूट स्माइल करते हैं।

SI News Today

Leave a Reply