Friday, March 29, 2024
featured

शिखर धवन की फैमिली के साथ पोज देते दिखे अनुष्का-विराट…

SI News Today

बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इन दिनों साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हैं। वहीं विराट-अनुष्का के साथ शिखर धवन की फैमिली भी है। इसके चलते विराट-अनुष्का से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। हाल ही में विराट-अनुष्का और शिखर धवन की फैमिली के साथ एक तस्वीर खूब शेयर की जा रही है। तस्वीर में सभी पोज दे रहे हैं वहीं विराट और अनुष्का भी उन्हें देख कर सेम पोज कर रहे हैं। एक तस्वीर में क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की बीवियां ही नजर आ रही हैं।

इसके अलावा विराट अनुष्का का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दोनों केप टाउन के एक मॉल में शॉपिंग पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का वीडियो में स्काई ब्लू कलर का टॉप और गॉगल्स पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं विराट व्हाइट टी-शर्ट और कैप में नजर आ रहे हैं। बता दें, टीम इंडिया इन दिनों साउथ अफ्रीका दौरे पर है। वहीं अनुष्का भी विराट के साथ ही हैं। केप टाउन पहुंचने के बाद दोनों एक दुकान में खरीदारी करते दिखे। भारतीय टीम यहां तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। टेस्ट सीरीज की शुरुआत पांच जनवरी से हो रही है।

11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने शादी कर ली थी। इसके बाद जोड़े ने दिल्ली और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था। दिल्ली के रिसेप्शन में पीएम मोदी अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को अपना आशीर्वाद देने पहुंचे थे। वहीं मुंबई में विराट-अनुष्का ने अपने रिसेप्शन में खास दोस्त को इनवाइट किया था। इस दौरान पार्टी में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, श्वेता बच्चन, कंगना रनौत, रेखा जैसे बड़े स्टार पहुंचे थे।

SI News Today

Leave a Reply