Friday, March 29, 2024
featuredदुनियादेश

हिमाचल प्रदेश से न्यूयॉर्क शिफ्ट हुआ यह ब्यूटी कॉन्टेस्ट, जानिए वजह…

SI News Today

हिमाचल प्रदेश में होने वाली मिस तिब्बत प्रतियोगिता के आयोजन की जगह बदल दी गई है। भारत में तिब्बती कम्युनिटी के लिए होने वाली मिस तिब्बत प्रतियोगिता हर साल हिमाचल के मैक्लोडगंज में हुआ करती थी। इस बार इसे अमेरिका न्यूयॉर्क में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ऐसा इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट के बिकिनी राउंड के चलते किया गया है। दरअसल इस कॉन्टेस्ट में लड़कियों को बिकिनी राउंड से गुजरना पड़ता है। इस राउंड में सारी कंटेस्टेंट्स टू पीस बिकिनी में अपने हुस्न और अदाओं के जलवे बिखेरती हैं। इस राउंड को लेकर तिब्बती समुदाय के कुछ रुढ़िवादी लोगों ने आपत्ति जताई है। इस आपत्ति के मद्देनजर अब ये प्रतियोगिता हिमाचल में होनी लगभग नामुमकिन सी हो गई। इसी के चलते अब इस प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल की जगह न्यूयॉर्क में होने जा रहा है।

आपको बता दें कि इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट की शुरुआत साल 2002 में हुई थी। इसका उद्देश्य था कि निर्वासन का दंश झेल रही तिब्बती लड़कियों को भी दुनिया में अपनी पहचान बनाने का मौका मिल सके। इस प्रतियोगिता को जोरशोर से प्रचार भी होता है। दुनिया भर के मैग्जीन्स में इसकी खबरें छपती हैं। लेकिन अब अपने 16वें संस्करण में इस प्रतियोगिता के नाम विवाद जुड़ गया है।

इससे पहले पिछले साल हिमाचल के मैकलोडगंज में आयोजित मिस तिब्बत सौंदर्य प्रतियोगिता बेंगलुरु की तेजिंन केछो ने जीती थी। तेंजिन ने प्रतियो‌गिता में 9 सुंदरियों का पछाड़ते हुए ये खिताब अपने नाम किया। मैकलोडगंज में 15वीं मिस तिब्बत सौंदर्य प्रतियोगिता के पहले दिन स्विम सूट राउंड में सुंदरियों ने जलवे बिखेरे थे। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान तेंजिन ने अपनी प्रतिभा से सबको प्रभावित किया था।

SI News Today

Leave a Reply