Saturday, April 20, 2024
featured

विराट कोहली के आउट होते ही अनुष्का शर्मा पर टूट पड़े ट्रोल्स….

SI News Today

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली के सस्ते में आउट होने पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को ट्रोल किया जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली मात्र 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मैच देखने के लिए अनुष्का शर्मा भी मैदान में दर्शक के रूप में मौजूद थीं। साउथ अफ्रीका के 286 रनों पर सिमटने के बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरी थी। टीम के ओपनर मुरली विजय और शिखर धवन सस्ते में आउट हो गए। सलामी जोड़ी के आउट होने के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए लेकिन वो भी केवल 5 रन बनाकर चलते बने। विराट के आउट होते ही अनुष्का शर्मा ट्रोल होने लगीं। लोग लिख रहे हैं कि विराट को खेल पर कंसनट्रेट करना चाहिए ना कि अनुष्का के साथ लंच करने के लिए। कुछ लोगों ने लिखा कि विराट कोहली पूरी सीरीज़ में खराब खेलेगा औऱ हर बार अनुष्का शर्मा को लोग सुनाएंगे।

शुक्रवार से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में अनुष्का शिखर धवन की पत्नी आयशा धवन, रोहित शर्मा की वाइफ रीतिका सजदेह, भुवनेश्वर कुमार की वाइफ नुपूर नागर और मुरली कार्तिक की वाइफ निकिता के साथ नजर आईं। 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी में शादी के बाद विराट और अनुष्का ने 21 दिसबंर को दिल्ली में और 26 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन दिया था। 27 नवंबर को अनुष्का पूरे भारतीय टीम के साथ साउथ अफ्रीका रवाना हो गई थीं।

केपटाउन से दोनों की बहुत सी तस्वीरें सामने आ रही हैं। कभी शॉपिंग करते हुए तो कभी डांस करते हुए दोनों क्लिक हो ही जाते हैं।खबरों के मुताबिक, अनुष्का जल्द भारत लौट आएंगी। उन्हें आनंद एल राय की फिल्म जीरो के अगले शेड्यूल की शूटिंग करनी है। फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फरवरी में वरुण के साथ फिल्म सुई धागा की शूटिंग भी अनुष्का शुरू करेंगी।

SI News Today

Leave a Reply