Thursday, March 28, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

यूजर ने यूपी पुलिस से कर दी योगी की शिकायत, जानिए रिपोर्ट…

SI News Today

सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस को एक असहज परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है। यहां एक शख्स ने यूपी पुलिस से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की ही शिकायत कर डाली है। इस युवक ने पुलिस से सीएम योगी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि यूपी पुलिस द्वारा इस शिकायती ट्वीट पर अब तक कोई जवाब नहीं आया है।

दरअसल हुआ ये कि मेधवी खन्ना नाम का एक महिला ने यूपी पुलिस को ट्वीट कर लिखा कि यहां मोरादाबाद में टैक्सी स्टैंड के पास अकसर मनचले शराब पी कर खड़े रहते हैं। ये मनचले आपस में भी लड़ते हैं औऱ लड़कियों को भी छेड़ते हैं। मेधवी खन्ना के इस ट्वीट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियान चलाकर 10 मनचलों को गिरफ्तार कर लिया। यूपी पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस पूरी घटना का ब्यौरा ट्वीट किया। यूपी पुलिस द्वारा लिखा गया कि ना कागज ना थाना, पड़ गया ट्वीट पर जेल जाना।

यूपी पुलिस के इस ट्वीट पर अभय गुप्ता नाम के एक यूजर ने कमेंट करते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में अभय गुप्ता ने लिखा- यहां एक शख्स है जिसने अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए अपने और अपने साथियों के खिलाफ 22 साल पुराना मुकदमा वापस ले लिया है। क्या आप इस मामले में मदद कर सकते हैं।

यूजर के इस ट्वीट पर यूपी पुलिस ने तुरंत जवाब दिया। यूपी पुलिस की तरफ से लिखा गया कि अपनी समस्या का पूर्ण विवरण दीजिए

यूपी पुलिस द्वारा जानकारी मांगे जाने पर उस यूजर ने लिखा कि इस शख्स का नाम योगी आदित्य नाथ है। पिछले दिनों उसे यूपी को लोगों की मदद के लिये चुना गया था। लेकिन वह तो अपने ऊपर लगे मुकदमे ही वापस ले रहा है। देखते हैं यूपी पुलिस इस पर क्या एक्शन लेती है।

यूजर के इस ट्वीट को देख यूपी पुलिस शांत हो गई। सोशल मीडिया पर हमेशा अलर्ट रहने वाली यूपी पुलिस ने अभी तक इस ट्वीट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

SI News Today

Leave a Reply