Friday, March 29, 2024
featured

जानिए खुले दांत वालों के होते हैं विचार खुले….

SI News Today

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि चेहरे, शरीर के अन्य अंगों को देखने से व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हर व्यक्ति को ये जानने की उत्सुकता होती है कि वो जीवन में कितना सफल हो पाएगा। इस सफलता के बारे में शरीर के ये निशान हमें संकेत देते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि जिन लोगों के दांत बिल्कुल चिपके हुए होते हैं और उनमें लालिमा होती है, ऐसे लोगों को धन-धान्य की कभी भी कमी नहीं होती है। इसी के साथ माना जाता है कि जिन लोगों के दांत लंबे होते हैं वो हमेशा धनवान रहते हैं। जिन लोगों के दांत आगे की तरफ बड़े हुए होते हैं उनपर भगवान की विशेष कृपा रहती है। समुद्र शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि दांतों के बीच का स्पेस व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जानकारी देता है और खुले दांत वालों के चरित्र के परिचायक होते हैं।

बुद्धिमता- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि जिन लोगों के दांतो के बीच में जगह होती है वो बुद्धिमान माने जाते हैं। ये लोग बहुत ही ऊर्जावान माने जाते हैं। हर काम को ये ऊर्जापूर्वक करते हैं और उन्हें सफल बनाने की कोशिश करते हैं।

जिंदादिल- ऐसे लोग बहुत ही जिंदादिल होते हैं। किसी भी काम को लेकर कभी निराश नहीं होते हैं। यदि किसी मुश्किल परिस्थिति में परेशानी का सामना करना पड़ता है तो ये उससे घबराते नहीं हैं।

बातूनी- ये लोग अधिक बोलने वाले माने जाते हैं। बिना किसी मुद्दे के भी ये पूरे दिन बोल सकते हैं। इनका एनर्जी लेवल इतना होता है कि शौक पूरे करने के लिए ये कुछ भी कर लेते हैं।

खुले विचार- खुले दांतों वाले लोगों के विचार भी खुले होते हैं। ये किसी बात को दिल पर नहीं लेते हैं। यदि इनकी कोई आलोचना भी करता है तो उसे अपने लिए सकारात्मक ही मानते हैं।

आर्थिक- इन लोगों का दिमाग किसी साहूकार से कम नहीं चलता है। ये धन संबंधी फैसले सोचकर लेते हैं। पैसों की बचत करने में ये बड़ों-बड़ों के उस्ताद होते हैं।

खाने-पीने के शौकीन- ऐसे लोगों के लिए माना जाता है कि ये अपनी सुंदरता को लेकर थोड़ा ज्यादा सजग रहते हैं और खाने का शौक रखते हैं। इन लोगों को आसानी से बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता है।

SI News Today

Leave a Reply