Friday, March 29, 2024
featured

रणवीर ने खराब कर दी आलिया भट्ट की लाखों की ड्रेस, जानिए रिपोर्ट…

SI News Today

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस के जरिए दर्शकों का दिल लूट ले जाते हैं। हाल ही में इसी एनर्जी के साथ रणवीर एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंचे। वहीं इस इवेंट पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने पहुंची थीं। यह एक बच्चों का अवॉर्ड फंक्शन था जहां आलिया और रणबीर ने अपना परफॉर्मेंस दिया। रणवीर और आलिया इस अवॉर्ड फंक्शन में बच्चों के साथ खूब मस्ती करते हुए दिखाई दिए।

वहीं रणवीर बच्चों के साथ मस्ती करने में इतने गुम हो गए कि खुद भी बच्चे बन गए। इस दौरान उन्होंने आलिया भट्ट की ड्रेस खराब कर दी। दरअसल, रणवीर के हाथ में जेल वॉटर था। रणवीर ने बच्चों के साथ उछल कूद करते वक्त जेल वॉटर से खेलना शुरू कर दिया। यही जेल वॉटर रणवीर ने आलिया भट्ट के कपड़ों पर भी गिरा दिया। इस बीच आलिया की मेहंगी ड्रेस खराब हो गई। इसके बाद आलिया स्टेज से नीचे उतर गईं।

बता दें, जल्द ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणवीर सिंह ‘गलीबॉय’ में नजर आने वाले हैं। वहीं रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘पद्मावत’ के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि रणवीर, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘पद्मावत’ 26 जनवरी को रिलीज होगी।

इसके अलावा आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में भी नजर आएंगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के बारे में बॉलावुड डायरेक्टर करण जौहर ने ट्वीट कर जानकारी दी थी। करण ने अपने ट्वीट पोस्ट में बताया था कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

SI News Today

Leave a Reply