Tuesday, March 26, 2024
featuredबिहार

आश्रम में बंदूक की नोक पर तीन साध्वियों से हुआ रेप, जानिए मामला…

SI News Today

आश्रम में यौन उत्‍पीड़न की एक और शर्मनाक घटना सामने आई है। यह मामला बिहार के नवादा जिले में स्थित एक आश्रम का है। जिले के गोविंदपुर के बहियारा मोड़ स्थित संत कुटीर आश्रम में तीन साध्वियों के साथ दुष्‍कर्म किया गया। आश्रम के ही सेवादारों ने बंदूक की नोक पर इस घृणित कार्य को अंजाम दिया था। आरोपियों की पहचान कल्‍पनाथ चौधरी, गिरिजाशंकर चौधरी, तपस्‍यानंद उर्फ श्‍याम चौधरी, अजीत चौधरी (सभी उत्‍तर प्रदेश के बस्‍ती जिले के निवासी) और दिलचंद पटेल (महुआडीह, उत्‍तर प्रदेश) के तौर पर की गई है। इसके अलावा पांच अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। इसको लेकर गोविंदपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 12 दिसंबर 2017 की है, जबकि प्राथमिकी 4 जनवरी 2018 को दर्ज कराई गई। बिहार पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। एक पीड़िता ने बताया कि 12 दिसंबर 2017 की रात 10 बजे वह दो अन्‍य साथियों के साथ खाना बना रही थीं। इसी बीच कुछ लोगों ने दरवाजा खटखटाया। तब साथ में खाना बना रही एक साध्वी ने जाकर दरवाजा खोला। कल्पनाथ चौधरी गाली-गलौज करते हुए उसे खींचने लगा था। इस पर वह शोर मचाने लगी थी।

आवाज सुनकर दोनों दरवाजे की तरफ दौड़ पड़ी, तभी अन्य आरोपी भी वहां पहुंच गए। इसके बाद सभी आरोपी उन्‍हें एक कमरे में ले गए और दुष्कर्म किया। वहीं, दो अन्य आरोपी रिवॉल्वर लेकर खड़े रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए थे। पीड़िता ने बताया कि सभी आरोपी आश्रम की अन्य शाखाओं से संबंध रखते हैं और यहां आया-जाया करते हैं।

पीड़िता ने बताया कि आश्रम में कुछ महीने पहले भी एक साध्वी के साथ दुष्कर्म किया गया था। उस वक्त भी रिवॉल्वर का भय दिखाया गया था। विरोध करने पर गोली तक चलाई गई थी, जिसमें आश्रम का एक व्यक्ति भी जख्मी हो गया था। मामला पुलिस तक नहीं पहुंच सका था। उस घटना को देखते हुए भयवश तीनों साध्वी बंगाल चली गई थी। लेकिन, आश्रम के कुछ लोगों के कहने पर वह दोबारा लौटीं और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज करने के एक सप्ताह बाद 11 जनवरी को पीड़िता का अदालत में बयान दर्ज कराया गया था।

SI News Today

Leave a Reply