Friday, March 29, 2024
featuredटेक्नोलॉजी

नए कलर वेरिएंट और रियर डिस्क ब्रेक के साथ Yamaha FZS-F लॉन्च….

SI News Today

यामाहा ने भारत में अपनी FZS-Fi का 2018 वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसमें अब एक कलर ऑप्शन जोड़ दिया है। अब इसे अरमादा ब्लू कलर में भी खरीदा जा सकता है। नए कलर वेरिएंट के साथ कुछ ग्राफिक्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा अब इसके पिछले पहिए में भी डिस्क ब्रेक का विकल्प दे दिया है। पहले की अपेक्षा अब इसके एलॉय व्हील्स के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। वहीं अगर इसकी पावर की बात करें तो इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। मतलब बाइक में वही पुराना इंजन है जो पहले से आ रहा है। कीमत की बात करें तो इसकी दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 86,042 रुपए है। नई 2018 यामाहा FZS में 220mm की सिंगल हाइड्रोलिक रियर डिस्क दी गई है। वहीं बाइक को आसानी से रोका जा सके इसके लिए बाइक में 282mm की फ्रंट डिस्क दी गई है। ड्रम ब्रेक की तुलना में डिस्क ब्रेक से बाइक को जल्दी और आसानी से रोका जा सकता है। बाइक का न्यू मिरर डिजाइन भी शानदार है।

इंजन की बात करें तो यामाहा FZS-Fi में 149cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। यह बाइक को 12.9hP की पावर देता है, वहीं 12.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इसमें 5 गियर वाला गियर बॉक्स दिया गया है। बाइक की राइडिंग को आसान बनाने के लिए इसके सस्पेंशन में सुधार किया गया है। वहीं इसके रियर में अभी मोनोशॉक ही दिए गए हैं।

YAMAHA की FZS Fi का मुकाबला सुजुकी गिक्सर 160 से होगा। इसमें 154.9cc का इंजन लगा है जो 14.6bHP की पावर देता है, गिक्सर की दिल्ली में एक्स शोरुम कीमत 77 से लेकर 80 हजार रुपए है। बाइक का बैलेंस अच्छा है और खराब रास्तों पर इसके सस्पेंशन बेहतर ढंग से काम करते है। वही होंडा CB होर्नेट 160 की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 82 से लेकर 86 हजार रुपए है। होर्नेट होंडा की एक स्पोर्टी बाइक है और इसे फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। बाइक में 162.71cc का इंजन लगा है जो 15.6hp की पावर देता है।

SI News Today

Leave a Reply