Wednesday, April 17, 2024
featuredलखनऊ

राजधानी के होटल के बेसमेंट में सोये चार मजदूरों की मौत….

SI News Today

राजधानी: लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में अाज एक होटल के बेसमेंट में दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये चारों मजदूर होटल के बेसमेंट में कोयला जला कराकर सो गये थे। उसके बाद आज सुबह उनके शव बरामद हुये। पुलिस सूत्रों के अनुसार रैंजिस होटल में शुक्रवार देर रात मोहम्मद शाहिद, राजकुमार, राम नरेश और निहाल अहमद अपना काम पूरा करने के बाद सोने चले गये। ठंड से बचने के लिये चारों कोयला जलाकर सो रहे थे। वहीं दम घुटने से इन मजदूरों की आज सुबह मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी मजदूरों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मृत्यु के कारणों का पता चल पायेगा। बताया जा रहा है कि बर्तन में आग ले जाते हुए युवक सीसीटीवी में कैद हुए है। वहीं चार मजदूरों की लाश मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने हंगामा कर हत्या का आरोप लगाया। सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे परिजनों ने होटल मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

SI News Today

Leave a Reply