Friday, March 29, 2024
featuredलखनऊ

मूक-बधिर बच्चों के स्कूल में घुसा तेंदुआ छह घंटे बाद दिखा: राजधानी

SI News Today

लखनऊ: प्रदेश में कटते जंगलों के कारण अब जंगली जानवरों ने शहर की राह पकड़ ली है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में आज एक मूक-बधिर स्कूल में तेंदुआ घुस गया। उसको खोजने में वन विभाग के साथ प्राणि उद्यान की टीम को छह घंटे का समय लगा।

सेंट फ्रांसिस मूक बधिर स्कूल, बालागंज के मिश्रीबाग ठाकुरगंज में तेंदुआ घुस गया। स्कूल में सुबह की प्रार्थना के बाद बच्चे कक्षाओं में थे। मूक बधिर स्कूल में सुबह करीब सवा दस बजे सीसीटीवी में एक तेंदुआ दिखने के बाद खलबली मच गई। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने हॉस्टल में 60 बच्चों को लॉक कर के तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर कई थाना की पुलिस और पीएसी पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी वन विभाग दी।

वन विभाग की रेस्क्यू टीम करीब 1:45 बजे यहां पहुंची। इसके बाद तेंदुआ को स्कूल में खोजने का लंबा अभियान चला। तेंदुआ के स्कूल के असेम्बली स्टेज के बेसमेंट में होने का अनुमान लगाया जाता रहा। बेसमेंट के भीतर एक और कमरा है। उसका भी गेट खुला है। जिससे यह रेस्क्यू ऑपरेशन कठिन हो गया है। बेसमेंट भीतर बांस के जरिये लाइट का इंतजाम किया गया।

बेसमेंट में धूल पर कुछ पगमार्क दिखे। इसके बाद रेसक्यू टीम सक्रिय हो गई। डॉ. उत्कर्ष शुक्ला भी वहां पर ट्रेंकुलाइजर गन के साथ डटे थे। तेंदुआ को पकडऩे के लिए कमरे के दरवाजे पर पिंजरा डाला गया। कमरे के एक गेट को प्लाई के बंद किया गया जबकि दूसरे गेट पर पिंजरा लगाया गया। कई बार तेंदुआ पिंजरा के पास आकर लौट गया।

इस मौके पर मौजूद स्कूल की सिस्टर्स ने तेंदुआ को फ्रांसिस नाम दिया। सिस्टर ने बताया कि सेंट फ्रांसिस जानवरों से बहुत प्यार करते थे। तेंदुआ को देखने के लिए वहां पर काफी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ से वहां पर निपटने के लिए पुलिस को लाठी भी चलानी पड़ी।

सेंट फ्रांसिस स्कूल स्कूल में 10 बजकर11 मिनट पर प्रधानाचार्य ज्योसिया मैरी ने सीसीटीवी कैमरा पर तेंदुआ को स्टेज की ओर जाते हुए देखा।

स्कूल में 60 बच्चों को हास्टल में शिफ्ट किया गया। स्कूल में कुल 129 लड़के-लड़कियां हैं। स्कूल के कर्मियों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। सीओ ने बताया कि कर्मचारियों के साथ ही सिसट्र्स ने भी सीसीटीवी पर तेंदुआ को देखा।

इसके बाद वन विभाग की टीम वहां पहुंची, लेकिन तेंदुआ का कुछ भी पता नहीं चला। ठाकुरगंज के सेंट फ्रांसिस स्कूल में तेंदुआ की दस्तक के कारण खलबली मची है।

SI News Today

Leave a Reply