Friday, March 29, 2024
featuredटेक्नोलॉजी

महिंद्रा और टोयोटा की कारों पर 1,00,000 रुपए तक का डिस्काउंट, जाने और भी कुछ…

SI News Today

न्यू ईयर पर मिलने वाले ऑफर अभी खत्म नहीं हुए हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन गाड़ियों पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। कुछ कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट की आखिरी तारीख नजदीक आ रही है। सबसे पहले हुंडई की बात करते हैं। हुंडई की सबसे सस्ती कार हुंडई EON पर 65,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद नंबर आता है हुंडई की ग्रैंड i10 का। हुंडई ग्रैंड i10 पर 90,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हुंडई i20 पर 55,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हुंडई की सस्ती सडान हुंडई एक्सेंट पर 60,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

महिंद्रा की कारों पर डिस्काउंट: महिंद्रा भी अपनी गाड़ियों पर अच्छा खासा डिस्काउंट दे रही है। सबसे पहले महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार e2o की बात करते हैं। इस कार पर 80,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद महिंद्रा की सस्ती और दमदार SUV की बात करें तो महिंद्रा बोलेरो पर 51,500 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। महिंद्रा की मिनी एसयूवी KUV 100nxt पर 55,500 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। महिद्रा TUV 300 पर 74,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। महिंद्रा की लिस्ट में डिस्काउंट के मामले में दूसरे नंबर पर XUV 500 है। इसपर 90,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। सबसे ज्यादा डिस्काउंट कंपनी की SUV स्कार्पियो पर दिया जा रहा है। इस पर 1.09 लाख रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

टोयोटा की कार खरीदने वालों के लिए खास ऑफर चल रहा है। टोयोटा की कोई भी कार खरीदने पर एक्सचेंज ऑफर और फाइनेंस के ऑफर्स मिल रहे हैं। एक्सचेंज ऑफर के तहत टोयोटा डीलर के पास जाकर अपनी पुरानी कार के बदले नई कार ले सकते हैं। इसके लिए खरीदार को जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। ये सभी ऑफर्स 17 जनवरी 2018 तक चलेंगे।

SI News Today

Leave a Reply