Saturday, April 20, 2024
featuredदुनिया

गर्भवती महिलाओं संग नाचकर मशहूर हुआ यह डॉक्टर, जानिए रिपोर्ट…

SI News Today

प्रेग्नेंसी का दौर बेहद कठिन माना जाता है, मगर कोई महिला इस दौरान डांस करे तो क्या आप यकीन करेंगे। अगर नहीं तो आप गलत हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों गर्भवती महिलाओं के डांस के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। महिलाएं इसमें अस्पताल के वॉर्ड में गीतों की धुन पर ठुमके लगाती नजर आईं। अब आप सोच रहे होंगे कि यह संभव कैसे हुआ? जवाब हैं साक्षात- डॉ.फर्नांडो ग्देस दा कुन्हा।

ब्राजील में रहने वाले डॉक्टर का दावा है कि प्रेग्नेंसी के दौरान डांस महिलाओं के दर्द को कम कर सकता है। यही कारण है कि वह अपनी मरीजों को रुटीन एक्सरसाइज के तहत डांस कराते हैं। वह इस दौरान गर्भवती महिलाओं को डांस स्टेप्स बताते हैं, जिन्हें वे बाद में फॉलो करती हैं। गर्भवती महिलाओं के साथ डॉ. फर्नांडो के डांस के कुछ वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जिसके कारण दुनिया भर में इस डॉक्टर की चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर तो लोग उन्हें डांसिंग डॉक्टर कहकर संबोधित कर रहे हैं। डॉ.फर्नांडो का दावा है कि प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ मूव्स महिलाओं को राहत देते हैं, जिससे उनकी डिलीवरी आसानी से हो जाती है।

सबसे पहले डॉ.फर्नांडो और उनके मरीजों संग डांस करने का वीडियो बीते साल अगस्त में वायरल हुआ था। वह इसमें एक गर्भवती महिला को डांस स्टेप्स करा रहे थे। डॉक्टर को देख वह भी उनके स्टेप्स की हू-ब-हू नकल कर रही थी।

इंस्टाग्राम पर इस डॉक्टर को तकरीबन 33 हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं, यूट्यूब पर उनके इस ताजा वीडियो को तकरीबन दो लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। न्यू जर्सी स्थित ओवरलुक मेडिकल सेंटर में गायनकोलॉजिस्ट रेजिना कैप्लन ने ‘ग्लैमर’ को इस बारे में बताया, “प्रेग्नेंसी के दौरान डांसिंग खासा मददगार साबित हो सकती है। चूंकि प्रेग्नेंसी के दौरान बच्चा महिला के शरीर से बेबी कैनाल से निकलना चाहिए, जिसमें डांस मूव्स सहायक होता है।

SI News Today

Leave a Reply