Thursday, April 25, 2024
featuredदेश

हरियाणा पुलिस में 5500 पदों पर होगी नियुक्ति, जानिए डीटेल्स…

SI News Today

पुलिस की नौकरी के इच्छुकों को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है। हरियाणा पुलिस में बड़े पैमाने पर भर्तियां की जाएंगी। हरियाणा पुलिस के डीजीपी बीएस संधू ने कहा है कि विभाग में लगभग 5500 पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी। इनमें 4500 पुरुष और 1000 महिला पुलिसकर्मी पदों पर भर्ती होगी। भर्तियां अगले महीने से शुरू हो जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 350 सब-इंस्पेक्टर पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट बेसिस पर होगा और कोई इंटरव्यू नहीं होगा। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी होगा और इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। डीजीपी बीएस संधू ने सोमवार को रेवाड़ी में यह बात कही। इसके अलावा उन्होंने और भी कई महत्वपूर्ण सूचनाएं दी।

राज्य में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा ‘दुर्गा शक्ति’ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत हर एक गांव और वार्ड में 5 महिला SPOs तैनात की जाएंगी। महिला पुलिसकर्मी सीधे जिला प्रमुख को रिपोर्ट करेंगी। डीजीपी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को रोकना हरियाणा पुलिस की प्राथमिक्ता है। उन्होंने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए जागरुक्ता फैलाना जरूरी है। पुलिस ऐसे संगीन अपराध रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। पुलिस ऐसे केसिस को फास्ट-ट्रेक कोर्ट्स में भेजेगी ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके।

इसके अलावा बच्चों के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर स्कूलों में पुलिस विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे 18 स्कूलों में जागरूकता फैलाने के लिए काउंसिलर्स नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही पंचकुला में हाई टेक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है जो सभी जिलों से लिंक रहेगा। 100 पर मिलने वाली कम्प्लेंट्स सबसे पहले कंट्रोल सेंटर पर रिसीव होंगी और फिर संबंधित जिलों में ट्रांस्फर होंगी। इसके लिए 25 नई PCRs भी खरीदी जाएंगी।

SI News Today

Leave a Reply