Saturday, April 20, 2024
featured

रणवीर संग सगाई की अफवाहों पर दीपिका ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात…

SI News Today

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म पद्मावत को लेकर सुर्खियों में हैं। वह इस फिल्म में शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के साथ मुख्य किरदार में नजर आईं हैं। दीपिका फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान रणवीर का हाथ थामें पहुंचीं, जिसके बाद एक बार फिर इन दोनों के रिलेशन को लेकर खबरें तेज हो गई हैं। पिछले दिनों इनकी इंगेजमेंट को लेकर भी खबरें आई थीं। वहीं अब दीपिका ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ कहा कि वह इंगेज नहीं हैं और उनका अभी कोई प्लान भी नहीं है। जबकि उनकी बहन का कहना है कि दीपिका की सगाई चार साल पहले ही हो गई थी।

दीपिका हाल ही में अपनी बहन अनीशा के साथ एक्ट्रेस नेहा धूपिया के टॉक शो ‘बीएफएफ विद वोग’ में पहुंचीं। वहां नेहा दीपिका से रणवीर के साथ उनके रिलेशन के बारे में पूछा तो दीपिका ने कहा कि, ‘मैं इंगेज नहीं हूं’। इसके बाद उन्होंने अपने दोनों हाथ भी दिखाए उनके हाथ में कोई भी अंगूठी नहीं थी। इस पर नेहा ने दीपिका की अंगुली चेक की। नेहा ने कहा मुझे चेक करने दो यहा रिंग मार्क होगा। इस बीच दीपिका की बहन ने कहा कि दीपिका पिछले चार सालों से इंगेज हैं। ये सुनते ही तीनों जोर-जोर से हंसने लगे। दीपिका ने कहा, ‘फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है। मैं प्रेगनेंट नहीं हूं, मैं इंगेज नहीं हूं और मैं शादीशुदा भी नहीं हूं। यहां तक की मैं जल्द शादी का कोई प्लान भी नहीं कर रही हूं।’

बता दें दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के सबसे फेमस लव बर्ड्स में माने जाते हैं। अक्सर इनके रिलेशन को लेकर चर्चा होती है, लेकिन इन दोनों में से किसी ने अभी तक अपने रिलेशन की बात को स्वीकार नहीं किया है। ये दोनों नए साल के सेलिब्रेशन पर अपने परिवार के साथ मालदीव गए थे। यहां रणवीर के पेरेंट्स ने दीपिका को एक साड़ी और डायमंड सेट गिफ्ट किया था। इसके बाद से दोनों के इंगेज होने की खबरें तेज हो गई थीं। माना जा रहा है कि ये दोनों बहुत जल्द शादी कर सकते हैं।

SI News Today

Leave a Reply