Friday, March 29, 2024
featuredदेश

गर्लफ्रेंड का अबॉर्शन कराने ले गया था बॉयफ्रेंड, फिर उसके साथ हुआ ऐसा…

SI News Today

हरियाणा में एक युवती उन्हीं लोगों के द्वारा ठगी गई, जिस पर उसने भरोसा किया और आगे चलकर जिंदगी गुजारने का वादा किया था। पानीपत में एक लड़का शादी का झांसा देकर एक लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस दौरान लड़की जब गर्भवती हो गई, तो वह गर्भपात करवाने के लिए लड़की को अपने जीजा के पास ले गया। पर लड़के के हैवान जीजा ने लड़की की मदद करने के बजाए अपने साथियों के साथ मिलकर युवती से गैंगरेप किया। यह शख्स अपनी पत्नी के साथ मिलकर लड़की को बचने वाला था, लेकिन वह अपनी जान बचाकर वहां से किसी तरह भागी। इस युवती को 27 जनवरी को देर शाम लोगों ने सड़क पर बदहवासी की हालत में देखा था। इसके बाद पीड़िता को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर पुलिस पहुंची और पीड़ित लड़की का बयान लिया गया। पानीपत पुलिस ने लड़की का मेडिकल टेस्ट करवाया है और उसकी काउंसिलिंग भी करवाई गई है।

पुलिस के मुताबिक भारत नगर के विद्यानंद कालोनी में रहने वाली युवती का संबंध सरवर नाम के युवक से था। वह शादी का झांसा देकर लगातार लड़की का यौन शोषण कर रहा था। लड़की जब गर्भवती हो गई तो सरवार लड़की पर गर्भपात का दबाव बनाने लगा। इसके बाद सरवर पीड़िता का गर्भपात करवाने के लिए अपने जीजा अलीशेर के पास ले गया। अलीशेर ने कैराना में गर्भपात करवाने की बात कह कर लड़की को वहां ले गया, इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अलीशेर यहीं नहीं रुकने वाला था, पुलिस का कहना है कि वह लड़की को बेचने वाल था लेकिन लड़की भाग निकली। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि हरियाणा में लगभग 10 दिन पहले ही रेप के कई मामले सामने आए थे। हरियाणा के जींद, फरीदाबाद में रेप की घटनाओं पर सीएम मनोहर लाल खट्टर को सफाई देनी पड़ी थी।

SI News Today

Leave a Reply