Friday, March 29, 2024
featuredदेश

किस दिन होगा चंद्रग्रहण और कब दिखेगा चांद, जानिए पूरी रिपोर्ट…

SI News Today

Chandra Grahan 2018 Date and Time in India: साल 2018 का पहला चंद्रग्रहण 31 जनवरी बुधवार को दिखाई देगा। यह ग्रहण माघ महीने की पूर्णिमा को पूरे भारत में दिखाई देगा। इस दिन चंद्रमा तीन रंगों में दिखाई देगा, ऐसा चंद्रमा 35 साल बाद दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण के दिन भगवान के दर्शन करना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन मंदिर के पट बंद रहेंगे। भारत में चंद्रग्रहण दिखाई देने से सूतक काल भी शुरू होगा। सूतक काल सुबह 08:34 मिनट पर लग जाएगा, जिसके साथ ही मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। जो शुद्धि होने तक बंद रहेंगे। यह ग्रहण कुछ लोगों के लिए शुभ तो कुछ लोगों के लिए अशुभ साबित होगा। इसके अलावा इस चंद्र ग्रहण के दिन ही 176 साल बाद पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन चांद आम दिनों के मुकाबले बड़ा दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण समय: भारतीय ज्योतिषविज्ञान परिषद के मुताबिक पूर्ण चंद्रग्रहण शाम 06:21 से 07:38 तक देखा जा सकेगा। चंद्र ग्रहण की शुरूआत शाम 04:22 मिनट से होगी। भारत में यह ग्रहण अलग-अलग समय पर दिखाई देगा। कोलकाता में 5.17 बजे, दिल्ली में 5.54 बजे, चेन्नई में 6.04 बजे, मुंबई में 6.27 बजे तक दिखाई देगा।

क्या होता है चंद्र ग्रहण – चंद्र ग्रहण तब होता है जब चन्द्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी के आ जाए। चंद्र ग्रहण तब होता है, जब सूर्य व चन्द्रमा के बीच पृथ्वी इस प्रकार से आ जाती है कि पृथ्वी की छाया से चन्द्रमा पूरी तरह या आंशिक भाग ढक जाती है। ऐसी स्थिति में पृथ्वी सूर्य की किरणों के चन्द्रमा तक नहीं पहुंचने देती है, जिसके कारण पृथ्वी के उस हिस्से में चन्द्र ग्रहण नजर आता है।

SI News Today

Leave a Reply