Sunday, March 24, 2024
featuredदेश

आश्रम में गाय के साथ गलत हरकत करते पकड़े गए दो युवक…

SI News Today

हरियाणा की एक गोशाला में गाय के साथ कुकर्म करने के आरोप में दो युवकों को दबोचा गया है। दोनों आरोपी काम के सिलसिले में वहां पहुंचे थे और गोशाला के आश्रम में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों आरोपियों को उस वक्त रंगे हाथों धर लिया गया जब आश्रम के संचालक की पत्नी ने उन्हें काली करतूत को अंजाम देते हुए देख लिया। मामला शनिवार (27 जनवरी) की रात करीब डेढ़ बजे का है। संचालक की पत्नी की नजर जैसे ही आरोपियों की करतूत पर गई तो उसने शोर मचा दिया। मामले की जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों का जमघट लग गया। पुलिस को सूचना दी गई। इससे पहले कि आरोपी फरार हो पाते लोगों ने उन्हें आश्रम के एक कमरे में बंद कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके और गाय के सैंपल जांच के लिए लैब में भिजवाए।

पुलिस के मुताबिक सराय औरंगाबाद स्थित सतनाम शिवगुरु शक्ति मिशन आश्रम में गाय के साथ कुकर्म करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के अलावा ग्रामीणों की शिकायत पर आश्रम की भी पड़ताल की। ग्रामीणों ने बताया था कि आश्रम में एक गुफा भी बनाई गई है। हालांकि आश्रम के संचालक रोहताश ने इससे इनकार किया और गुफा को पानी की टंकी करार दिया। रोहताश ने पुलिस को बताया कि आश्रम का खर्च चलाने के लिए इसके 15 कमरों को किराये पर दिया गया है। रोहताश की ही पत्नी ने आरोपी युवकों को गाय के साथ कुकर्म करते हुए देखा था। रोहताश के कहने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 377 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक शुरुआती पूछताछ में दोनों आरोपी गोल-मोल जवाब देते दिखे, दोनों पुलिस को चकमा देना चाहते थे। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान मेरठ के आबिद और मुजफ्फरनगर के नदीम के रूप में हुई। पुलिस उनका पुराना रिकॉर्ड भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लग सके कि कहीं उनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है। पुलिस को आरोपियों के पास से आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है और लोगों में रोष बना हुआ है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि आश्रम में रहने वाले हर व्यक्ति का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाए।

SI News Today

Leave a Reply