Friday, March 29, 2024
featured

इस क्लोज फ्रेंड को किस करते दिखे विकास गुप्ता, जानिए रिपोर्ट…

SI News Today

बिग बॉस सीजन 11 में मास्टर माइंड नाम से मशहूर हुए विकास गुप्ता शो के बाद भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। विकास का एक नया वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में विकास अपनी एक करीबी दोस्त को किस करते नजर आ रहे हैं। जाहिर है कि अब आप जानना चाहेंगे कि यह खूबसूरत लड़की कौन है जिसे विकास किस करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि यह सारा अंजली हैं जो कि एक मॉडल हैं। साराह ने हाल ही में विकास के साथ एख अवॉर्ड शो अटेंड किया था।

इसके बाद दोनों एक लेट नाइट पार्टी में भी साथ नजर आए थे। यह वीडियो उसी पार्टी का है और स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक इस वीडियो को बिग बॉस में कभी विकास के करीबी रहे प्रियांक ने रिकॉर्ड किया था। बिग बॉस सीजन 11 से बाहर आने के बाद विकास और प्रियांक कई बार पार्टी करने साथ निकले। जहां तक बात सारा की है तो ऐसा नहीं है कि सारा के साथ विकास पहली बार इस अंदाज में दिखे हों। इससे पहले भी विकास सारा के साथ कई बार अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किए जा चुके हैं।

हम यहां पर आपको विकास की वे तस्वीरें दिखा रहे हैं जिनमें वे सारा के साथ अलग-अलग लोकेशन्स पर थे। इस तस्वीरों में आप साथ तौर पर देख सकते हैं कि विकास किस तरह सारा का हाथ अपने हाथों में लिए नजर आ रहे हैं। जिस वीडियो में वह सारा को किस कर रहे हैं उसमें सारा भी विकास के साथ काफी कंफर्टेबल नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि विकास गुप्ता शो में काफी आगे तक गए थे। वह टॉप 3 तक पहुंच पाने में कामयाब रहे थे लेकिन फिर जनता के कम वोट्स के चलते वह बाहर हो गए।

SI News Today

Leave a Reply