Friday, April 19, 2024
featuredटेक्नोलॉजी

Yamaha R15 की बुकिंग हुई शुरू, जानिए खास फीचर्स…

SI News Today

Auto Expo 2018 आने वाला है। इससे पहले ही कंपनियां अपने नए वाहन लॉन्च भी कर रही हैं, वहीं कुछ कंपनियां ऑटो एक्सपो में लॉन्च करेंगी। अब यामाहा ने अपनी आने वाली बाइक Yamaha R15 V3 की बुकिंग शुरू कर दी है। इस बाइक को कंपनी ऑटो एक्सपो में लॉन्च करेगी। कंपनी ने इस बाइक की बुकिंग लेनी शुरू कर कर दी है। इसे यामाहा के किसी भी डीलर के यहां बुक किया जा सकता है।

इसका बुकिंग अमाउंट 5,000 रुपए रखा गया है। अभी से बुकिंग कराने का यह फायदा होगा कि लॉन्च होने पर डिलीवरी लेने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भारत में आ रहे यामाहा के इस मॉडल में इसके इंटरनेशल मॉडल के मुकाबले कुछ कम फीचर्स होंगे। भारतीय मॉडल में (एबीएस) एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम नहीं होगा। इसके अलावा अपसाइड डाउन फॉर्क्स की बजाए रेग्युलर फॉर्क्स दिए जाएंगे। यह बाइक यामाहा की R15 V2 को रिप्लेस करेगी। वहीं इसकी कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 1.2 लाख रुपए के आसपास हो सकती है।

इंजन: इंजन की बात करें तो R15 V3.0 में 155.1CC का लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन मिल सकता है। पावर की बात करें तो इसका इंजन 1,000RPM पर 19bHP की पावर देगा। वहीं 8,500 RPM पर 14.7 न्यूटन मीटर का टॉर्क देगा। इसके अलावा इसमें 6 स्पीड का गिरयबॉक्स मिल सकता है।

आपको बता दें कि हीरो ने भी अपनी Xtream 200R को भारत में पेश कर दिया है। इस बाइक की कीमत 90,000 रुपए के करीब होने की संभावना है। इस बाइक को अप्रैल से सेल किया जाएगा। इसमें 200CC का इंजन दिया गया है। इंजन 18.1bHP की पावर देता है। वहीं इसका टॉर्क 17.1 न्यूटन मीटर का है। इसमें 5 स्पीड वाला गियर बॉक्स दिया गया है। xtreme 200R की सवारी को आरामदायक बनाने के लिए इसमें नया सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है। यह हीरो की पहली बाइक है जिसके पीछे भी मोनोशॉक दिया गया है। Xtreme 200R के फ्रंट और रियर में ब्रेकिंग के लिए 276mm की डिस्क प्लेट दी गई है। वहीं इसकी ब्रेकिंग को आसान बनाने के लिए इसमें ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) का ऑप्शन भी दिया गया है।

SI News Today

Leave a Reply