Monday, March 25, 2024
featuredदेश

जानिए बजट में क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा: Budget

SI News Today

नरेंद्र मोदी सरकार के अंतिम पूर्ण बजट में कई वस्तुएं सस्ती हुईं तो कई के लिए आमलोगों को अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। बजट 2018 में टीवी सेट, लैपटॉप और मोबाइल महंगे हो गए हैं। कस्टम ड्यूटी बढ़ने से आयातित कई वस्तुएं महंगी हो जाएंगी। खासकर विदेशों से लग्जरी कार मंगवाना महंगा हो जाएगा। रॉ काजू पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 2.5 फीसद कर दी गई है, लिहाजा यह सस्ता हो जाएगा।

पॉलिस्ड कलर्ड स्टोन पर इंपोर्ट ड्यूटी 5 से घटाकर 2.5 फीसद कर दिया गया है। गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन सेाना-चांदी के आयात पर तीन फीसद सोशल वेलफेयर सरचार्ज लगा दिया गया है। अनब्रांडेड पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी प्रति लीटर 4.48 रुपये से घटाकर दो रूपये कर दिया गया है। वहीं, अनब्रांडेड डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 6.33 रुपए से घटाकर 2 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। पेट्रोल और डीजल के आयात पर भी 3 फीसद सोशल वेलफेयर सरचार्ज लगेगा। इसके अलावा भी कई अन्य वस्तुओं पर लगने वाले टैक्स को बढ़ा दिया गया है।

-मोबाइल फोन लिथियम आयन बैटरी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 15 फीसद कर दिया गया है।
-स्मार्टवॉच, वियरेबल डिवाइसेज भी होंगी महंगी। कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर 20 फीसद की गई।
-इमिटेशन ज्वैलरी पर भी टैक्स 15 से बढ़ाकर 20 फीसद कर दिया गया है।
-ट्रक और बसों के रेडियल टायर पर अब 15 फीसद की दर से कस्टम ड्यूटी वसूला जाएगा।
-इंपोर्टेड जूते भी महंगे हो जाएंगे। आम बजट में इस पर लगने वाले कस्टम ड्यूटी को 10 से बढ़ाकर 20 फीसद कर दिया गया है।
-इंपोर्टेड परफ्यूम्स, डेंटल हाइजीन, ऑफ्टर शेव, डिओड्रैंट्स भी महंगे होंगे।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पिछले आम बजट में सिगरेट, सिगार, पान-मसाला, जर्दा वाले गुटका, विदेशी काजू, पेपर रोल बीड़ी, चांदी के सिक्के और गहनों पर कर बढ़ा दिए थे। इससे ये वस्तुएं महंगी हो गई थीं। इसके अलावा मोदी सरकार ने एलएनजी, प्रिपेएर्ड लेदर, सिल्वर फॉयल, पीओसी मशीनें, फिंगर स्कैनर, माइक्रो एटीएम, आइरिस स्कैनर, देश में तैयार हीरे, सौर बैटरी आदि को सस्ता कर दिया था। इसके अलावा ई-टिकट पर से भी सर्विस टैक्स कम कर दिया गया था।

SI News Today

Leave a Reply