Thursday, March 28, 2024
featured

वरुण धवन पर फ्रेंड अर्जुन कपूर ने मारा JOKE, जानिए रिपोर्ट…

SI News Today

एक्टर अर्जुन कपूर और वरुण धवन दोनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक दूसरे के बेस्टी हैं। आए दिन दोनों स्टार्स एक दूसरे से मस्ती मजाक करते रहते हैं और एक साथ सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर करते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने बेस्टी वरुण धवन के लिए एक वीडियो बनाया है। वीडियो में अर्जुन वरुण का मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं अर्जुन का ये वीडियो वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर वरुण द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में अर्जुन वरुण के लिए खास मेसेज देते दिख रहे हैं। अर्जुन वीडियो में वरुण के लिए कहते हैं, ‘ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे तूने ठगा नहीं वरुण।’

वरुण ने इसी वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में वरुण लिखते हैं, ‘ए के डायलॉग 1’। एक रिपोर्ट के मुताबिक वरुण ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अर्जुन सिर्फ एक बहुत अच्छा एक्टर ही नहीं है, वह एक ब्रिलियंट डायरेक्टर और एडिटर भी है। ये सब चीजें उसे एक कंप्लीट पैकेज बनाती है। अर्जुन वरुण के लिए कहते हैं, ‘मैं इमोशनल लेवल पर वरुण की केयर करता हूं। वहीं रणवीर और मैं भी एक दूसरे से काफी अच्छी इक्वेशन रखते हैं।’

बता दें, हाल ही में हॉन्ग-कॉन्ग के मैडम तुसाद म्यूजियम में वरुण धवन का पुतला भी लगाया गया है। इसी के साथ ही वरुण मैडम तुसाद म्यूजियम में जगह पाने वाले सबसे युवा अभिनेता बन गए हैं। साल 2017 में आई वरुण की फिल्म जुड़वा 2 नें बॉक्स ऑफिस में कमाल का बिजनेस किया था। वहीं अब वरुण जल्द ही अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म ‘सुई धागा’ में नजर आने वाले हैं।

SI News Today

Leave a Reply