Tuesday, April 16, 2024
featuredमध्यप्रदेश

यहाँ युवक का प्राइवेट पार्ट काट साथ ले गए बदमाश, जानिए मामला…

SI News Today

मध्य प्रदेश के मुरैना में बदमाशों ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। यहां पर शादी से 5 दिन पहले बदमाशों ने एक शख्स का लिंग काट लिया। पुलिस के मुताबिक 6 फरवरी को पीड़ित की शादी होने वाली थी। जबकि शुक्रवार को युवक का लगन आने वाला था। गुरुवार (1 फरवरी) को पीड़ित सुबह-सुबह शौच करने के लिए क्वारी नदी के किनारे गया था। शौच के बाद वह नदी में हाथ-मुंह धो रहा था, तभी कुछ बदमाशों ने उसपर हमला कर दिया। बदमाशों ने धारदार हथियार से उसके लिंग को काट दिया, और कटे हुए अंग को अपने साथ ही लेकर भाग गये। 22 साल के घायल युवक को ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में युवक कई घंटों तक बेहोशी की हालत में रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अबतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सब इंस्पेक्टर अमित शर्मा ने कहा कि इस वक्त हमें कुछ पता नहीं चल पाया है, पीड़ित अभी कुछ कहने की हालत में नहीं है।’ स्थानीय लोगों को हैरानी इस बात की है कि आखिर इस घटना का मकसद क्या हो सकता है।

पुलिस का कहना है कि पीड़ित की सर्जरी कर उसके लिंग को फिर से जोड़ा जा सके, इसके लिए घटनास्थल पर कटे हुए अंग को खोजा गया, लेकिन मिला नहीं। डॉक्टरों का मानना है कि कटा अंग ना होने की वजह से रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी भी मुश्किल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पीड़ित रोजाना की तरह सुबह-सुबह शौच के लिए गया था, तभी उस पर हमला हुआ। पीड़ित के रिश्तेदारों ने भी इस मामले में किसी पर शक नहीं जताया है इसलिए पुलिस को जांच में दिक्कत हो रही है। पुलिस का कहना है कि वह पीड़ित के होश में आने का इंतजार कर रही है ताकि उसका बयान लिया जा सके। पीड़ित के बयान के बाद ही इस केस में किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। फिलहाल यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

SI News Today

Leave a Reply