Friday, March 29, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

योगी आदित्यनाथ: अब नहीं चलेगी गुंडागर्दी, सुरक्षा की पूरी गारंटी हमारी सरकार की…

SI News Today

रामपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय रामपुर के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने 2100 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल भी बांटीं। यहां सीएम ने कहा, ”कुछ लोग चाहते हैं कि रामपुर में उनका एकाधिकार खत्म न हो, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। राज्यमंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख यहां के लिए पर्याप्त हैं। जिन लोगों ने यहां के दलितों और व्यापारियों को लूटा है, सरकार ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटेगी।” बता दें, प्रोग्राम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्यसभा सदस्य आजम खान की पत्नी डॉक्टर तजीन फातिमा आने वाली थी, लेकिन नहीं पहुंचीं। CM के संबोधन की 6 बड़ी बातें…

– सीएम ने कहा- ”दिव्यांगता खत्म करने और उपकरणों के सहारे हम इन्हें मुख्य धारा में जोड़ेंगे। दिव्यांग बोलेंगे और सुनेंगे भी। यूपी सरकार ने पेंशन बढ़ाई है।”

– ”शास्त्र कहते हैं योग्य योजक मिले तो दिव्यांगों को सक्षम बनाया जा सकेगा। रामपुर का कैम्प भी इसी परिप्रक्ष्य में है।

– ”भर्ती में भ्रष्टाचार करने वाले जेल जाएंगे। पिछली सरकारों ने चेहरा देख कर काम किया। हम युवाओं के लिए नौकरियां ला रहे हैं। जिसमें 1.65 हजार शिक्षा में, 1.68 हजार पुलिस में मौके भर्तियां होंगी।”

– ”यूपी के नौजवानों के जीवन से खिलवाड़ करने वालों की खैर नहीं होगी। जिन लोगों ने पहले गड़बड़ी की उनकी जांच चल रही है। वो अपना रास्ता खोज लें, अब बचेंगे नहीं।”

– ”पिछली सरकारों ने सिर्फ लोगों को छला है। केन्द्र में कांग्रेस और प्रदेश में बसपा-सपा ने लूटा है। जनता के हिस्से का बजट भी हजम कर लिया। पहली बार आजादी के बाद किसानों को डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने जा रहे है।”

– ”अब मैं यह आश्वस्त करता हूं कि किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। सुरक्षा की पूरी गारंटी हमारी सरकार की है।”

– बता दें, प्रोग्राम महात्मा गांधी स्टेडियम में आयोजित हुआ। सीएम के साथ राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।

SI News Today

Leave a Reply