Friday, April 19, 2024
featured

रणवीर ने आखिरी गेंद पर मारा छक्का, स्विट्जरलैंड में खेला क्रिकेट…

SI News Today

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के अभिनय की तारीफ हो रही है। इसी दौरान सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में रणवीर विदेश में बर्फ पर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह वीडियो में शानदार बैटिंग करते हुए दिख रहे हैं। रणवीर ने ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर दर्शकों का दिल जीत लिया। अभिनेता रणवीर सिंह को क्रिकेट से काफी लगाव है और यही कारण है कि रणवीर सिंह इस समय इंग्लिश प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। रणवीर सिंह देश-विदेश में होने वाले स्पोर्ट्स के इंवेट का हिस्सा भी बनते रहते हैं। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘पद्मावत’ 25 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों की ओर से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है।

एक्टर रणवीर सिंह ने फिल्म ‘पद्मावत’ में अपनी एक्टिंग से जैसे दर्शकों का दिल जीत लिया ठीक वैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में रणवीर सिंह अपनी शानदार बैटिंग से दर्शकों का दिल पिच पर जीत लिया। स्विट्जरलैंड में रणवीर सिंह के लिए फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ ने बॉलिंग की। रोहन की गेंद का सामना रणवीर सिंह बखूबी किया, इतना ही नहीं ओवर की आखिरी गेंद में रणवीर ने छक्का भी जड़ा।

वीडियो में रणवीर सिंह ब्रिटिश भाषा में कमेंट्री करते हुए भी नजर आ रहे हैं। अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी कमेंट्री और स्टाइल से हजारों लोगों का दिल जीत लिया। रणवीर सिंह के क्रिकेट खेलते हुए वीडियो को सिंद्धात अग्रवाल नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने शेयर किया है। वीडियो को लाइक करने के साथ ही यूजर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर कर रहे हैं। रणवीर सिंह फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर चर्चा में हैं। महानायक अमिताभ बच्चन ने रणवीर सिंह के अभिनय से खुश होकर एक लेटर भी भेजा था। फिल्म ‘पद्मावत’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।

SI News Today

Leave a Reply