Saturday, April 20, 2024
featured

जब माता-पिता से जुड़ा पूछा गया ये सवाल! तो रोने लगी दीपिका…

SI News Today

दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण के अभिनय की तारीफ हो रही है। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें दीपिका पादुकोण से पिता प्रकाश पादुकोण के बारे में सवाल किया जाता है तो वह फूट-फूटकर रोने लगती हैं। दीपिका साल कुछ साल पहले एक भारतीय जवानों के शो जय जवान का हिस्सा बनीं थीं। शो में दीपिका भारतीय जवानों के डांस करने के साथ ही मस्ती करते हुए भी नजर आ रही हैं। दीपिका से जब शो के एंकर सवाल करते हैं कि आपको लगता है कि आप अपने पैरेंट्स को टाइम दे पाती हैं तो दीपिका की आंखों में आंसू आ जाते हैं।

दीपिका पादुकोण के इस वीडियो को दीपिका वर्ल्ड नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने शेयर किया है। वीडियो 8 लाख 68 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को लाइक करने के साथ ही दीपिका के फैंस कमेंट्स कर रिएक्शन भी दे रहे हैं। शो में जवानों को उनके घर से आए संदेश को दिखाया जाता है, संदेश को दिखाने के बाद एंकर दीपिका से सवाल करता है, दीपिका आप भी इसी तरह के एक प्रोफेशन में हैं जहां आपको ट्रैवल करना होता है और समय घर पर कम दे पाती हैं तो क्या आपको लगता है कि आप भी पैरेंट्स को कम समय दे पाती हैं।

एंकर की बात सुनते ही दीपिका सिर हिलाती हैं और कुछ नहीं कहती हैं। दीपिका की आंखों से आंसू निकलने लगते हैं। दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ‘पद्मावत’ में दीपिका पादुकोण के अभिनय से खुश होकर महानायक अमिताभ बच्चन ने एक लेटर भेजा था जिसकी फोटो खुद दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। दीपिका ने हाल ही में अपने वैलेंटाइन डे के प्लान के बारे में बात करते हुए कहा कि हर दिन को सेलिब्रेट करना चाहिए क्योंकि हर दिन खास होता है।

SI News Today

Leave a Reply