Saturday, April 20, 2024
featured

करण जौहर ने शेयर की तैमूर और यश की क्यूट फोटो, देखिये…

SI News Today

तैमूर अली खान बॉलीवुड के एक ऐसे स्टार किड हैं जो अक्सर अपनी क्यूट फोटो की वजह से सोशल मीडिया में छाए रहते हैं। हाल ही में करण जौहर ने अपने दोनों बच्चों यश और रूही का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस बर्थडे बैश में बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां अपने बच्चों के साथ पहुंची थीं। इस शानदार बर्थडे पार्टी में सैफ अली खान और करीना कपूर के छोटे नवाब तैमूर ने भी शिकरत की थी। इस दौरान वह यश और रूही के साथ जमकर मस्ती करते नजर आए थे। वहीं अब करण जौहर ने तैमूर और यश की एक बेहद क्यूट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए ये भी बता दिया कि तैमूर और यश बड़े होकर क्या बनने वाले हैं।

करण ने कुछ घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में करण का बेटा यश जौहर और करीना का बेटा तैमूर अली खान नजर आ रहे हैं। तस्वरी शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, ‘फ्यूचर म्यूजिशियन’। इस कैप्शन की वजह ये है कि तस्वीर में तैमूर और यश गिफ्ट में आए पियानो को बजा रहे हैं।

इसमें दोनों काफी क्यूट लग रहे हैं। वहीं करण की बेटी रूही भी तस्वीर में नजर आ रही हैं। वह अपने भाई यश के पीछे खड़ी नजर आ रही हैं। करण की शेयर की गई इस फोटो को अब तक करीब 1 लाख 47 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। ये फोटो शेयर होने के कुछ देर बाद ही इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

बता दें करण द्वारा रखी इस बर्थडे पार्टी में करीना कपूर, आलिया भट्ट, रानी मुखर्जी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, शाहरुख खान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे। इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की गई थीं। करण इन दिनों स्टार प्लस के रिएलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार’ में नजर आ रहे हैं। वह इस शो में निर्देशक रोहित शेट्टी के सात जज की भूमिका में हैं।

SI News Today

Leave a Reply