Thursday, March 28, 2024
featuredटेक्नोलॉजी

वीवो के फोन पर मिल रहा 9,000 रुपए तक का ऑफर: Valentine Day

SI News Today

अमेजन पर वीवो कार्निवल शुरू हो गया है। यह 12 फरवरी से लेकर वेलेंटाइन डे मतलब 14 फरवरी तक चलेगा। कार्निवल में से वीवो का स्मार्टफोन खरीदने पर 9,000 रुपए तक का ऑफर है। इसके अलावा बुक माय शो के 500 रुपए के गिफ्ट वाउचर, नो कॉस्ट ईएमआई और फ्रेन्स एंड पेटेल्स के 500 रुपए के वाउचर्स भी दिए जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कौन से स्मार्टफोन पर क्या मिल रहा है। सबसे पहले बजट स्मार्टफोन की बात करते हैं, Vivo Y53 पर 1,500 रुपए का एक्स्ट्रा एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा इस पर 1,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस स्मार्टफोन की डिस्काउंट के बाद कीमत 8,990 रुपए है।

Vivo Y55s की बात करें तो इस स्मार्टफोन पर भी 1,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा इस पर 1,500 रुपए का एक्स्ट्रा एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 10,990 रुपए है। Vivo Y66 स्मार्टफोन पर 4,000 रुपए का एक्स्ट्रा एक्स्चेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा इस पर 1,000 रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 12,990 रुपए है। Vivo Y69 स्मार्टफोन पर 2,500 रुपए का एक्स्ट्रा एक्स्चेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा इस पर 1,000 रुपए का डिस्काउंट अलग से दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 12,990 रुपए है।

Vivo V5s स्मार्टफोन पर 2,500 रुपए का एक्स्ट्रा एक्स्चेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा इस पर 3,000 रुपए का डिस्काउंट अलग से दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 15,990 रुपए है। Vivo V5 Plus स्मार्टफोन पर 3,000 रुपए का एक्स्ट्रा एक्स्चेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा इस पर 6,000 रुपए का डिस्काउंट अलग से दिया जा रहा है। डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 19,990 रुपए है। Vivo V7+ स्मार्टफोन पर 2,000 रुपए का एक्स्ट्रा एक्स्चेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसकी कीमत 21,990 रुपए है। इस पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। Vivo V7+ स्मार्टफोन का एक वेलेंटाइन वेरिएंट भी इसे 22,990 रुपए में खरीदा जा सकता है।

SI News Today

Leave a Reply