Thursday, April 25, 2024
featured

अपने चाहने वाले को वेलेंटाइन डे पर दे सकते हैं ये गिफ्ट्स: Valentine Day

SI News Today

Valentine Day 2018 Gift Ideas: वेलेंटाइन डे का इंतजार युवा कपल्स को पूरे साल रहता है। युवा कपल्स इस दिन को यादगार बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ते हैं। वेलेंटाइन डे पर हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वह इसे अपने पार्टनर के साथ पूरा एन्जॉय करे। इसके अलावा इस दिन एक-दूसरे को खूबसूरत गिफ्ट्स देने का सिलसिला भी खूब चलता है। युवाओं की इस जरूरत को पूरा करने के लिए बाजार इस बार भी पूरी तरह से तैयार है। बाजार में वेलेंटाइन डे को ध्यान में रखते हुए तमाम तरह के गिफ्ट्स मौजूद हैं। ऐसे में अगर आप इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि अपने पार्टनर क्या गिफ्ट दें तो परेशान मत होइए। हम आपको ऐसे ही कुछ शानदार गिफ्ट्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप अपने पार्टनर को देकर अपने प्यार का एहसास दिला सकते हैं।

1. हैंडबैग- इस वेलेंटाइन डे पर आप अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को हैंडबैग गिफ्ट कर सकते हैं। यकीन मानिए लड़कियों को गिफ्ट के रूप में हैंडबैग लेना बहुत ही पसंद आता है।

2. कंगन- वेलेंटाइन डे अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को कंगन गिफ्ट करना भी एक बढ़िया विचार है। बाजार में कई खूबसूरत कंगन मिल जाएंगे। इनमें से आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं।

3. वॉलेट- लड़कियां वेलेंटाइन डे पर अपने ब्वॉयफ्रेंड या पति को वॉलेट गिफ्ट कर सकती हैं। लड़कों को वॉलेट इस्तेमाल करने का शौक होता है और इसे गिफ्ट के रूप में पाकर वे काफी खुश होंगे।

4. मोबाइल कवर- मोबाइल कवर भी वेलेंटाइन डे पर अपने चाहने वाले को गिफ्ट किया जा सकता है। मोबाइल कवर लड़का और लड़की दोनों ही एक-दूसरे को गिफ्ट कर सकते हैं।

5. टी-शर्ट- टी-शर्ट भी काफी समय से गिफ्ट के रूप में दिया जाता रहा है। इस वेलेंटाइन डे पर लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड या पति को टी-शर्ट गिफ्ट कर सकती हैं।

6. रिंग- इस वेलेंटाइन डे को यादगार बनाने के लिए लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। लड़कियों को रिंग पहनने का काफी शौक है और आप उन्हें यह गिफ्ट करके उन्हें खुश कर सकते हैं।

7. ग्रीटिंग कार्ड- वेलेंटाइन डे को देखते हुए बाजार में ढेर सारे ग्रीटिंग कार्ड आ गए हैं। आप अपनी पसंद के मुताबिक एक बढ़िया सा ग्रीटिंग कार्ड अपने चाहने वाले दे सकते हैं।

8. चॉकलेट बुके- चॉकलेट बुके को गिफ्ट के रूप में देना भी बढ़िया विचार है। चॉकलेट बुके देकर आप अपने रिश्ते में मिठास घोल सकते हैं।

9. ड्रेस- वेलेंटाइन डे पर आप अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी को एक प्यारी सी ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। यकीन मानिए आपका यह गिफ्ट आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी को जरूर पसंद आएगा।

10. कार्ड होल्डर- इस वेलेंटाइन डे पर कार्ड होल्डर भी गिफ्ट के रूप में दिया जा सकता है। खासतौर से लड़कों में कार्ड होल्डर यूज करने का चलन बढ़ा है।

SI News Today

Leave a Reply