Thursday, March 28, 2024
featured

किस डे पर पार्टनर को इन तरीकों से करें ‘किस’, जानिए…

SI News Today

Happy Kiss Day 2018: प्यार का त्योहार यानि वेलेंटाइन डे पूरी दुनिया में 14 फरवरी को काफी जोर शोर के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। ये सेलिब्रेशन पूरे हफ्ते तक चलता है। इस त्योहार की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे के साथ होती है और यह 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के साथ पूरा होता है। इसी कड़ी में वेलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले यानि 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। इस दिन सभी अपने पार्टनर को किस करते हैं और अपने रिलेशन को और मजबूत करते हैं।

किस डे एक ऐसा दिन होता है जो वेलेंटाइन वीक में सबके लिए बेहद खास होता है क्योंकि अगर इस दिन आपके पार्टनर के दिल को आप छू गए तो आपका वेलेंटाइन डे और भी शानदार हो जाएगा किस एक ऐसी चीज है जिसके जरिए आप पार्टनर के प्रति अपने रोमांस को जाहिर करते हैं। वहीं अगर आप भी अपने पार्टनर को किस करके प्रभावित करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि किस कितने तरह के होते हैं और कौन से किस का क्या मतलब है।

फोरहेड किस- ये किस आपके पार्टनर को सबसे ज्यादा पसंद आएगा। इसकी वजह है कि यह काफी खास होता है। ये आपके पार्टनर को मैसेज देता है कि तुम हमेशा मेरे हो।

चीक किस- इसमें आप पार्टनर के गालों पर किस करते हैं। यह बताता है कि आप उनकी पूरी दुनिया हो।

ईयर किस- इसमें पार्टनर के कानों पर किस किया जाता है। यह सबसे ज्यादा रोमांटिक और इंटीमेट किस होता है।

किस ऑन हैंड- इसमें आप पार्टनर के हाथों को किस करते हैं। यह उनके प्रति आपके प्यार और पैशन को दर्शाता है। इस किस से आपके पार्टनर को आप पर भरोसा भी ज्यादा हो जाता है।

फ्रेंच किस- इस किस को करने के लिए आपको अपने पार्टनर के पूरे साथ की जरूरत होती है। ये आपके रोमांस और पैशन को पूरी तरह से दर्शाता है।

सोल्डर किस- इसमें आप अपने पार्टनर के कंधों पर किस करते हैं। ये इस बात को दर्शाता है कि मैं तुम्हें चाहता हूं।

नेक किस- इसमें आप अपने पार्टनर के गले पर किस करते हैं। ये इस बात को बताता है कि हम एक दूसरे के लिए बने हैं।

सिंगल लिप किस- यह एक सैंडविच टाइप किस होती है। मतलब आप दोनों के होंठ एक-दूसरे के बीच में रहते हैं। यह आपके प्यार की गहराई को दर्शाता है।

SI News Today

Leave a Reply