Friday, March 29, 2024
featuredदेश

भगवान शिव को भांग सबसे प्रिय है, जानिए बनाने की विधि…

SI News Today

Maha Shivratri 2018 Bhang Thandai Recipe: भारत को त्योहारों का देश माना जाता है। यहां कोई भी पर्व स्वादिष्ट भोजन के बिना पूरा नहीं होता है। यहां हर पर्व के लिए विशेष भोजन बनाया जाता है। वसंत ऋतु के बाद हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार महाशिवरात्रि पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ये शुभ दिन हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह की कृष्णपक्षीय चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव के लिए व्रत किया जाता है। महाशिवरात्रि का अर्थ है वह रात्रि जो भगवान शिव को सबसे अधिक प्रिय है। कृष्ण पक्ष चौदहवीं की काली रात को भगवान शिव के भक्त रात भर जागरण करते हैं और प्रातः काल स्नान करने के बाद भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। मान्यता है कि इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को दूध या जल, बेलपत्र, और फल अर्पित किया जाता है। इस दिन भगवान शिव को भांग भी अर्पित की जाती है और शिव भक्त प्रसाद के रुप में इसे ग्रहण करते हैं। इस शिवरात्रि आप भी ये स्वादिष्ट पेय सामग्री का सेवन कर सकते हैं और भगवान शिव की भक्ति कर सकते हैं। जानें, कैसे बनाएं मक्खन वाली भांग।

भांग बनाने की सामग्री
– 50 ग्राम सफेद फेंटा हुआ मक्खन
– 5 ग्राम भांग
– 250 मिली वोडका
– 1 चम्मच शहद
– 2 चम्मच दालचीनी पाउडर
– 10 देसी गुलाब के पत्ते

भांग बनाने की विधि
हल्की आंच पर एक पैन में मक्खन को थोड़ा गर्म कर लें। इसके बाद भांग को अच्छे से पीसकर इसमें मिला लें। उबाल आने के बाद थोड़ी-सी वोडका इस मिक्सचर में मिला लें। इस पेय को अच्छे से उबाल लें और अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। स्वाद के लिए शहद मिलाएं। इसके बाद दालचीनी पाउडर और गुलाब के पत्ते मिलाकर गार्निश कर दें।

ठंडाई बनाने की सामग्री-
4 कप उबला हुआ दूध
आधा कप चीनी
एक चुटकी काली मिर्च
एक-चौथाई पिसा हुआ बादाम
2 चम्मच खस-खस
2 चम्मच सौंफ
आधा चम्मच इलायची
10 ग्राम भांग
केसर

ठंडाई बनाने की विधि
चीनी के पाउडर या भूरे को अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इलायची पाउडर और दूध को भी अच्छे से मिला लें। बादाम, खस-खस, सौंफ को दूध के मिक्सचर में अच्छे से मिला लें और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद चम्मच से अच्छे से फेंट लें और अब भांग मिला दें। इसके बाद काली मिर्च और केसर डालकर मिक्स करें। इसके बाद सर्व किया जा सकता है।

SI News Today

Leave a Reply