Friday, March 29, 2024
featuredदेश

शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर पीएम मोदी पर कसा तंज! कही ये बात…

SI News Today

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने आज (13 फरवरी) फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है और कहा है कि जो लोग महिला सशक्तिकरण और उनकी हंसी का विरोध करते हैं, वे लोग जल्द ही खत्म हो जाएंगे। संसद में रेणुका चौधरी के हंसी प्रसंग पर उन्होंने पीएम मोदी और उनकी वकालत करने वालों पर निशाना साधते हुए शॉटगन ने सोशल मीडिया पर लिखा है, “हंसो रेणुका हंसो! हम तुम्हें प्यार करते हैं, तुम्हारा सम्मान करते हैं। तुम पर हमें नाज है, हमारी शुभकामना तुम्हारे साथ है। दु:खी मत हो, खुश रहो। उन्हें घूरने दो, चीखने-चिल्लाने दो। जल्द ही चीजें ठीक होंगी। जो लोग महिला सशक्तिकरण और उनकी हंसी का विरोध करते हैं, वो जल्द ही खत्म हो जाएंगे। तब हमलोग सभी अंतिम हंसी हंसेंगे। नारी शक्ति की जय हो। जय हिन्द!”

बता दें कि संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जब पीएम नरेंद्र मोदी राज्य सभा में चर्चा कर रहे थे और आधार का श्रेय कांग्रेस को लेने के लिए कोस रहे थे तभी कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी जोर से हंस पड़ी थी। इस पर सभापति वेंकैया नायडू ने उन्हें डांटने की कोशिश की तभी प्रधानमंत्री ने उन्हें शांत कराते हुए कहा था कि जाने दीजिए बहुत लंबे अर्से बाद रामायण के बाद पहली बार ऐसी हंसी सुनने को मिली है।

पीएम के इस तंज पर कांग्रेसी सांसदों ने तीखा विरोध जताया था। बाद में भाजपाई नेताओं ने रेणुका चौधरी के शूर्पनखा करार दिया था। तब इस पर बहस शुरू हो गई थी किया पीएम मोदी ने ऐसी टिप्पणी कर महिला सांसद का अपमान किया है। अब भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी पीएम मोदी को इस मुद्दे पर घेरा है। शॉटगन अक्सर पार्टी लाइन से हटकर भाजपा विरोधी बयान देते रहे हैं। कुछ दिनों पहले तक वो पीएम पर निशाना नहीं साधते थे लेकिन अव वो खुलकर इशारों ही इशारों में पीएम मोदी पर भी निशाना साधने लगे हैं। शत्रु के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है, “मतलब BJP के विरोध में जो भी हो आप उसके साथ हैं। क्यों कांग्रेस से 2019 में चुनाव लड़ेंगे, छोड़ क्यों नहीं देते बीजेपी को, पार्टी का भला हो जायेगा। नारी शक्ति उस हँसी में ही दिखा आपको।” इसी तरह कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया है।

SI News Today

Leave a Reply