Thursday, March 28, 2024
featured

श्रद्धा कपूर के खूबसूरत बालों के पीछे का जानिए राज: ब्यूटी टिप्स

SI News Today

श्रद्धा कपूर कुदरती खूबसूरती में विश्वास रखती हैं। इसीलिए उन्हें अक्सर बहुत ही कम मेकअप के साथ देखा जा सकता है। बिना मेकअप के भी बेहद खूबसूरत दिखने वाली श्रद्धा कपूर अपने स्किन और हेयर के लिए क्या ब्यूटी प्लान फॉलो करती हैं, आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं। इन ब्यूटी टिप्स का इस्तेमाल कर आप भी उनकी तरह खूबसूरती पा सकती हैं।

श्रद्धा कपूर स्किन केयर रूटीन – चेहरे की त्वचा की चमक बरकरार रखने के लिए श्रद्धा कपूर दिन भर में खूब पानी पीती हैं। इसके अलावा वह दिन भर में दो बार अपना चेहरा सेटफिल फेशवाश से धोती हैं और थाल्गो मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाती हैं। श्रद्धा कपूर जब भी घ से बाहर निकलती हैं अपनी त्वचा पर सन्सक्रीन लगाना कभी नहीं भूलतीं। यह सूरज की पराबैगनी किरणों से उनकी त्वचा की सुरक्षा करता है। श्रद्धा कई तरह की ब्यूटी ट्रीटमेंट्स में विश्वास नहीं रखतीं। उनका मानना है कि फेस मास्क्स, स्क्रब्स चेहरे को इर्रिटेट करने का काम करते हैं। श्रद्धा जब घर पर होती हैं तो अपने चेहरे पर किसी भी तरह का मेकअप नहीं लगाती हैं। इस दिन वह अपनी त्वचा को सांस लेने के लिए छोड़ देती हैं।

श्रद्धा कपूर हेयर केयर रूटीन – श्रद्धा कपूर अपने बालों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए नियमित रूप से उन पर तेल लगाती हैं। वह जब भी संभव होता है तब अपनी मां से अपने बालों में ऑर्गेनिक हेयर ऑयल लगवाती हैं। इसके बाद वह अपने बालों को शैंपू से धो लेती हैं। अपने घुंघराले बालों के लिए वह नियमित रूप से सीरम का इस्तेमाल करती हैं। श्रद्धा बालों को खूबसूरत बनाने के लिए घर पर ही एलोवेरा, गुड़हल और दही की मदद से हेयर मास्क बनाती हैं। अगर आप भी इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो इसे ऐसे बनाएं –

विधि- एलोवेरा के ताजे जूस या जैल में सूखी हुई गुड़हल की पत्तियां और दही मिलाएं। इस मिश्रण को बालों में लगाएं और बीस मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में पानी से बाल धो लें। इससे आपके बालों में अद्भुत कोमलता और चमक आ जाएगी।

SI News Today

Leave a Reply