Thursday, March 28, 2024
featured

आपकी राशि पर क्या पड़ेगा आज के ग्रहण का प्रभाव, जानिए…

SI News Today

Surya Grahan 2018 Impact on Rashi: मेष- इस राशि का स्वामी मंगल को माना जाता है। इस राशि के लोगों को ग्रहण के समय व्यवसायिक तौर पर सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी तरह के निवेश में सावधान रहें और किसी नई परियोजना की शुरुआत नहीं करें।

वृषभ- इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोगों को कार्यों में सफलता मिल सकती है लेकिन अधिक मेहनत करने के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर सचेत रहने की आवश्यकता है। मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है।

मिथुन- इस राशि का स्वामी बुध को माना गया है। इस राशि के लोग ग्रहण से अधिक प्रभावित रहेंगे। वाणी पर संयम रखना सबसे आवश्यक है। भाग्य के भरोसे नहीं रहें, कड़ी मेहनत की जरुरत है।

कर्क- इस राशि का स्वामी चंद्रमा माना गया है। इस राशि के लोग पिता की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आर्थिक रुप से नुकसान हो सकता है। इस दिन किसी भी निवेश से बचें। कर्ज का लेन-देन नहीं करें। कार्यस्थल पर किसी से भी उलझें नहीं। वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह- इस राशि का स्वामी सूर्य स्वयं हैं। इस राशि के लोगों के दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम लेना लाभदायक होगा।

कन्या- इस राशि का स्वामी बुध को माना जाता है। सेहत का ध्यान रखें। व्यवसायी प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें। वाणी में सयंम और विनम्रता लेकर आएं। कार्य का भार रह सकता है, इसका प्रभाव पारिवारिक जीवन पर नहीं पड़ने दें।

तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र को माना गया है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में कम मन लगेगा। माता-पिता संतान के प्रति चिंतित रह सकते हैं। प्रेमियों के बीच मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक- इस राशि के स्वामी मंगल हैं। ग्रहण का प्रभाव घर की सुख-समृद्धि पर पड़ सकता है। साधनों की कमी महसूस हो सकती है। कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। यात्रा करने का जोखिम नहीं उठाएं।

धनु- इस राशि के लोगों को कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास में कमी नहीं होने दें। मेहनत करने को लेकर परेशान ना होएं।

मकर- इस राशि के स्वामी शनि हैं। ग्रहण के कारण इस राशि के लोगों को धन का नुकसान हो सकता है। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी आ सकती है। निवेश में सावधानी बरतें। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ- इस राशि के लोगों को शारीरिक रुप से समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें, मानसिक रुप से तनाव भी हो सकता है। इस दिन भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें।

मीन- इस राशि के लोगों को किसी प्रकार का बड़ा नुकसान नहीं होगा लेकिन धन खर्च बढ़ने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। धन निवेश सोच-समझकर करें।

SI News Today

Leave a Reply