Thursday, March 28, 2024
featured

‘हॉट योगा’ कर पा सकती हैं करीना कपूर की तरह ‘जीरो फिगर’, जानिए कैसे…

SI News Today

करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने स्लिम, जीरो साइज फिटनेस के लिए वर्कआउट, डाइट प्लान्स और अनुशासित जीवनशैली को जिम्मेदार बताती हैं। करीना कपूर योगा की पुरानी फॉलोवर हैं। उनका मानना है कि योगा शरीर, दिमाग और सेहत के बेहतर तालमेल के लिए बहुत जरूरी होता है। वह हर रोज एक या दो घंटे तक योगा करती हैं। ज्यादातर वह पावर योगा और हॉट योगा करना पसंद करती हैं। योगा के ये दो आधुनिकतम रूप आज बहुत अधिक मात्रा में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि क्या है पॉवर और हॉट योगा और इन्हें करने के क्या फायदे हैं।

क्या है पावर योगा – पावर योगा सूर्य नमस्कार के 12 स्टेप्स और कुछ अन्य आसनों को मिलाकर बनाया गया है। स्लिम बॉडी या फिर जीरो साइज फिगर के लिए पावर योगा विशेष रूप से प्रभावी होता है। पावर योगा आजकल बहुत तेजी से युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है। लड़कियां जहां इस योग की मदद से जीरो साइज फिगर पाने की कोशिश कर रहीं हैं वहीं लड़के बॉडी स्ट्रेंथ और कांसंट्रेशन बढ़ाने के लिए पावर योगा कर रहे हैं। पॉवर योगा में प्रत्येक व्यक्ति की शरीर के आधार पर ही विभिन्न प्रकार की एक्सरसाइज का इस्तेमाल किया जाता है। पॉवर योगा में इंस्ट्रक्टर आपकी बॉडी अनुसार ही आपको एक्सरसाइज की टिप्स बताते हैं। इस योगा से आमतौर पर चार प्रकार के बॉडी शेप बनाए जाते है। एप्पल शेप, पियर शेप, नार्मल शेप और ट्यूब शेप जिसे जीरो फीगर भी कहा जाता है। इसमें प्रत्येक शेप के लिए अलग-अलग योगा की एक्सरसाइज होती है।

हॉट योगा – हॉट योगा 90 मिनट में किया जाने वाला प्राचीन योगा का ही एक आधुनिक रूप है। इसमें 26 जटिल आसन और दो प्राणायाम शामिल होते हैं। यह एक ऐसे कमरे में किया जाता है जहां का तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड या उससे ऊपर रखा गया होता है। इसके अलावा वहां की आर्द्रता 50 प्रतिशत के आसपास होती है। स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करने, गठिया के उपचार में, तनाव दूर करने में, बढ़ती उम्र का असर रोकने में और दिल की बीमारियों से बचाने में हॉट योगा बेहद फायदेमंद होता है।

SI News Today

Leave a Reply