हैदराबाद में एमबीए की एक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में प्रेमी के साथ वीडियो कॉल के दौरान खुद को फंसी लगा ली। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार घटना शहर के कोम्पल्ली क्षेत्र के एक निजी हॉस्टल में शनिवार (17 फरवरी, 2018) देर रात की बताई जाती है। खबर के अनुसार हनीशा चौधरी अपने प्रेमी दक्षित पटेल के साथ मोबाइल पर वीडियो कॉल कर रही थी। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई, जिसपर उसने खुद को फांसी लगा लगी।
बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतका आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले की रहने वाली थी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने लड़की का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है और आत्महत्या के पीछे के कारण की जांच शुरू कर दी है। अभी तक छात्रा के मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बता दें कि इससे पहले कर्नाटक के चिकमंगलूर में कथित तौर पर हिंदूवादी संगठनों के उत्पीड़न से तंग आकर बीकॉम (प्रथम वर्ष) की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। तब पुलिस ने इस मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के एक स्थानीय नेता को गिरफ्तार किया। दरअसल छात्रा धन्यश्री ने व्हॉट्सएप ग्रुप पर मुस्लिमों को पसंद करने की बात कही थी। इसके बाद से हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता उनके पीछे पड़ गए थे। उत्पीड़न से तंग आकर धन्यश्री ने 6 जनवरी को जान दे दी थी।