Friday, March 29, 2024
featuredदेश

इन मैसेज के जरिए दोस्तों को दें छत्रपति जयंती की बधाई…

SI News Today

Shivaji Maharaj Jayanti 2018 Wishes: छत्रपति शिवाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य खड़ा किया था। शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 में पुणे में हुआ था। उनकी माता का नाम जीजाबाई और पिता का नाम शाह जी भोसले था। मान्यता है कि उनकी माता ने उनका नाम शिवाजी देवी शिवाई के नाम पर रखा था। शिवाजी के जन्म के दौरान मुगलों का साम्राज्य भारत में फैल चुका था। शिवाजी ने मुगलों के खिलाफ जंग छेड़ दी और कुछ ही समय में फिर से मराठा साम्राज्य की स्थापना कर दी थी। शिवाजी ने मराठियों के लिए अनेकों कार्य किए।

यही कारण है कि महाराष्ट्र में उन्हें भगवान का रूप माना जाता है। शिवाजी का अपनी माता के प्रति गहरा समर्पण था। उनकी माता अत्यधिक धार्मिक विचारों वाली महिला थीं। घर के धार्मिक माहौल का शिवाजी के मन पर गहरा असर पड़ा था। दादोजी कोंडदेव से उन्होंने घुड़सवारी, तीरंदाजी और निशानेबाजी की शिक्षा ली थी।

– अपना सर कभी ना झुकाएं, इसे सदैव ऊंचा रखें।
– यद्धपि सबके हाथ में एक तलवार होती है, लेकिन वही साम्राज्य स्थापित करता है जिसमें इच्छाशक्ति होती है।
– जब आप अपने लक्ष्य को तन-मन से चाहोगे तो मां भवानी की कृपा से जीत आपकी ही होगी।
– जो व्यक्ति स्वराज्य और परिवार के बीच स्वराज्य को चुनता है, वही एक सच्चा नागरिक होता है।
– जब लक्ष्य जीत का हो, तो उसे हासिल करने के लिए कितना भी परिश्रम क्यों न करना पड़े और कोई भी मूल्य क्यों न हो, उसे चुकाना ही पड़ता है।
– अपने आत्मबल को जगाने वाला, खुद को पहचानने वाला और मानव जाति के कल्याण की सोच रखने वाला पूरे विश्व पर राज कर सकता है।
– एक स्त्री के सभी अधिकारों में सबसे महान अधिकार उसका मां होना है।
– जब एक पेड़ इतान दयालु और सहिष्णु हो सकता है कि वो पेड़ को पत्थर मारने वाले इंसान को भी मीठे आम दे तो क्या एक राजा होने के नाते मुझे उस पेड़ से ज्यादा दयालु और सहिष्णु नहीं होना चाहिए।
– शत्रु को कमजोर नहीं समझना चाहिए और ना ही बलवान समझना चाहिए। जो वो आपके साथ कर रहा है, उस पर ही ध्यान देना चाहिए।

SI News Today

Leave a Reply