पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के मुखिया इमरान खान ने तीसरी शादी की है। इस बारे में कुछ समय से लग रही अटकलों पर अब उनकी पार्टी की ओर से मुहर लगा दिया गया है। इमरान ने रविवार को लाहौर में एक सादे समारोह में बुशरा मेनका से निकाह किया। वह अपने इलाके की जानी-मानी पीर हैं। उनके पास पहली बार 2015 में इमरान खान गए थे। तब एक उपचुनाव था और उसमें पीर ने इमरान की पार्टी की जीत की भविष्यवाणी की थी। वह सच हुई। उसके बाद इमरान लगातार उनके पास जाने लगे और अब उन्होंने बुशरा को बेगम बना लिया। उनकी इस शादी पर पाकिस्तान में ट्विटर यूजर्स चुटकी ले रहे हैं। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ने कहा- इमरान खान से नौजवानों को यह नसीहत लेनी चाहिए कि फ्लर्ट में यकीन न करो, सीधे निकाह करो।
इमरान खान इससे पहले जेमिमा और रेहम से निकाह कर चुके हैं। उनकी तीसरी बेगम बुशरा पहले से शादीशुदा थीं। उनके पुराने शौहर इस्लामाबाद में बड़े कस्टम अफसर हैं। वह सियासी खानदान से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता वरिष्ठ नेता हैं और मंत्री भी रह चुके हैं। बुशरा को उनके इलाके में पिंकी बीवी के नाम से जाना जाता है। इमरान से उनकी शादी पाकिस्तान में चर्चा का विषय बना हुआ है। ट्विटर पर आई कुछ प्रतिक्रियाएं देखें-
बता दें कि जब जनवरी में इमरान खान और बुशरा के निकाह की चर्चा ने जोर पकड़ा, तब इमरान ने तंज कसते हुए इशारों में रिश्ते के संकेत दिए थे।