Friday, April 19, 2024
featuredदिल्ली

विपक्षी नेताओं पर आप नेता कुमार विश्वास का तंज! कहा ऐसा…

SI News Today

आम आदमी पार्टी के बागी नेता कुमार विश्वास समय-समय पर पार्टी नेतृत्व से अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर जताने से नहीं चूकते। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर अक्सर निशाना साधते हैं। सर्जिकल स्ट्राइक पर केजरीवाल के सुबूत मांगने की आलोचना वाला उनका वीडियो ‘वी द नेशन’ सुर्खियों में रहा था। प्रबल दावेदार होने के बावजूद राज्यसभा सदस्य न बनाए जाने पर उनका केजरीवाल से मतभेद कुछ ज्यादा ही गहरा गया। कुमार विश्वास खुलकर आरोप लगाते रहे हैं कि विकल्प की राजनीति का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी खुद राह से भटक गई है। जमीनी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान न करते हुए मुट्ठीभर लोग पार्टी में फैसले ले रहे हैं।

इधर बीच 17 फरवरी को कुमार विश्वास का एक ट्वीट काफी चर्चा में रहा, जब उन्होंने लोकतंत्र खतरे में होने की बात कहने वाले सभी विपक्षी दलों के नेताओं पर करारा तंज किया। उनकी तुलना हाफिज सईद से कर दी। कुमार विश्वास ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘अपने-अपने दलों में हर संभव तरीक़े से लोकतंत्र की बहुधा निर्मम हत्या करने वाले हमारे नेता जब-जब “लोकतंत्र ख़तरे में है ,लोकतंत्र बचाओ, लोकतंत्र मज़बूत करो” ,जैसे प्रलाप निहायत बेशर्मी के साथ करते हैं तो ऐसा लगता है जैसे हाफ़िज़ सईद , विश्व-शांति पर प्रवचन कर रहा हो’ उनके इस ट्वीट पर चंद्रभूषण मिश्रा नामक ट्विटर यूजर ने कहा- कुमार विश्वास भाई, यही सकारात्मक राजनैतिक स्वार्थ से मुक्त आपकी सोच तो कुछ लोगों को पच नहीं रही है। अरुण त्रिपाठी ने ट्वीट कर कहा-ठोकर लगाने के बाद इंसान संभल के चलता है। जैसे कि आप । आप का चोट आपको राज्यसभा सांसद न बनाने के बाद आप संभल के लिखतें है और बोलते बहुत अच्छा डॉक्टर साहब

SI News Today

Leave a Reply