Thursday, April 25, 2024
featuredदेश

श्रीदेवी के निधन पर ट्वीट कर ट्रोल हुई कांग्रेस, जानिए रिपोर्ट…

SI News Today

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया। दुबई में अपने भांजे की शादी में शिरकत करने पहुंची श्रीदेवी ने वहीं पर अपनी अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। बॉलीवुड में चांदनी और लेडी बच्चन के नाम से मशहूर श्रीदेवी के यूं अचानक इस दुनिया से चले जाने पर लोग गमजदा हैं। सोशल मीडिया पर श्रीदेवी के फैंस उनको याद कर अपनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। भारत के राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक ने श्रीदेवी के निधन पर शोक जताया है। इस बीच श्रीदेवी की मौत को लेकर कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किया गया एक ट्वीट विवादों में आ गया। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, ‘श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर हमें दु:ख है। वह एक बेहतरीन अदाकारा थीं। दिग्गज अदाकारा जो अपने शानदार अभिनय के कारण वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। उनके चाहने वालों के प्रति के हमारी गहरी संवेदना। उन्हें वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान पद्म श्री दिया गया था।’

कांग्रेस के इस ट्वीट की आखिरी लाइन विवादों में आ गई। सैंकड़ों की संख्या में लोग ट्वीट कर कांग्रेस पार्टी से अभिनेत्री की मौत पर राजनीति नहीं करने के लिए कह रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, ‘उन्हें वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान पद्म श्री दिया गया था। क्या आप गंभीर हैं। एक दिग्गज अदाकारा को श्रद्धांजलि देने के लिए क्या यह लाइन लिखना जरूरी था ? कृपया मौत का राजनीतिकरण न करें। आप लोगों ने मानवता को लज्जित कर दिया है। शेम ऑन यू कांग्रेस।’

कुछ यूजर्स ने कांग्रेस के इस ट्वीट को सोशल मीडिया में शेयर करते हुए लिखा – सैफ अली खान को 2010 में, काजोल को 2011 में पद्म श्री और श्री देवी को 2013 में…? उसका भी क्रेडिट मौत के दिन? क्या सोचते हो मोगेम्बो शाबाशी देगा ??

सोशल मीडिया में इस तरह से चौतरफा हमला होता और खुद को ट्रोल होता देख कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से इस ट्वीट को हटा लिया है।

SI News Today

Leave a Reply