Friday, March 29, 2024
featured

दुबई में श्रीदेवी को छोड़ क्‍यों मुंबई लौटे थे बोनी कपूर, जानिए रिपोर्ट…

SI News Today

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस श्रीदेवी के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड शोक की लहर में डूब गया है। श्रीदेवी 54 साल की थीं और भतीजे की शादी के फंक्शन को अटेंड करने के लिए कुछ दिन से दुबई में थीं। वह वहां अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ पहुंची थीं। शनिवार रात करीब 11 बजे श्रीदेवी का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ। उनकी अकस्मात मौत से सभी हैरान हैं। इस बीच मीडिया में यह खबरें आ रही हैं कि शादी अटेंड करने के बाद बोनी बेटी खुशी के साथ मुंबई वापस आ गए थे। जबकि श्रीदेवी ने वहीं रुकने का फैसला किया। इन खबरों के आने के बाद से लगातार यह सवाल उठ रहा है कि आखिर बोनी कपूर श्रीदेवी को दुबई छोड़कर मुंबई क्यों आ गए थे। वहीं अब मीडिया में बोनी कपूर के मुंबई आने की वजह का खुलासा भी हो गया है।

अब एक वीडियो सामने आया है जिससे पता चल रहा है कि बोनी क्यों मुंबई आए थे। दरअसल वह अपने करीबी दोस्त मनमोहन शेट्टी के बर्थडे की पार्टी को अटेंड करने के लिए मुंबई आए थे। इस पार्टी में करण जौहर, रोहित शेट्टी, नीतू कपूर, किरण राव, राणा दग्गुबत्ती और ऋषि कपूर समेत कई फिल्मी सितारे वहां मौजूद रहे थे। इस पार्टी का एक वीडियो अब इंटरनेट पर शेयर किया गया है जिसमें बोनी नीले रंग के शर्ट में नजर आ रहे हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर अक्सर पार्टी और अन्य इवेंट में साथ ही जाया करते थे लेकिन इस बार श्रीदेवी ने अकेले दुबई रुकने का फैसला किया था। वहीं पार्टी खत्म होते ही बोनी कपूर दुबई रवाना हो गए थे।

खबर के मुताबिक शनिवार रात को बोनी कपूर मुंबई से वापस होटल लौटे और वह श्रीदेवी को सरप्राइज डिनर पर ले जाना चाहते थे। बोनी कपूर ने होटल के कमरे में श्रीदेवी को उठाया और उनसे करीब 15 मिनट तक बातचीत की। इसके बाद ही श्रीदेवी तैयार होने के लिए वॉशरूम में गईं। काफी देर तक उनके नहीं निकलने के बाद बोनी कपूर ने दरवाजे को धक्का देकर खोला। तब श्रीदेवी बाथटब में गिरी पड़ी हुई थीं। खास बात ये है कि उस दिन शाम 5 बजे बोनी कपूर होटल पहुंचे। खबर के मुताबिक जब श्रीदेवी के शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तब बोनी ने अपने एक दोस्त को फोन कर के बुलाया। इसके बाद रात करीब 9 बजे दुबई पुलिस को इसकी जानकारी दी गई और श्रीदेवी को अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

SI News Today

Leave a Reply