Thursday, April 18, 2024
featuredदेश

मौसम विभाग ने बतया की पूरे देश में सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रहेगा, दिल्ली में टूटेगा रिकॉर्ड…

SI News Today

इसे ग्लोबल वॉर्मिंग का ही असर कहा जाएगा कि पिछले 50 वर्ष की तुलना में इस साल मार्च से लेकर मई तक तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। यह कहना है कि मौसम विभाग का। विभाग के मुताबिक, पूरे देश में तापमान काफी ज्यादा रहने की संभावना है, लेकिन इन महीनों में उत्तर भारत में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान है। दिल्ली के साथ इससे करीबी राज्य भी भीषण गर्मी की चपेट में आएंगे। दिल्ली में रिकॉर्ड टूटने का अनुमान भी जताया गया है। इतना ही नहीं, दक्षिणी राज्यों में अपेक्षाकृत तापमान आधा डिग्री तक ही ज्यादा रहेगा।

मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान रह सकता है, जबकि पहाड़ी राज्यों में शामिल हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान रह सकता है।

विभाग के अनुमान में कहा गया है कि दिल्ली में तापमान और ज्यादा परेशान कर सकता है। दिल्ली और हरियाणा के कुछ इलाकों में तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने के अनुमान है। मार्च, अप्रैल और मई के बीच ‘हीट वेव जोन’ में तापमान अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के महानिदेशक का कहना है कि जाहिर है अगर तापमान में इजाफा होता है तो जलवायु परिवर्तन का प्रकोप भी होगा और जिसका सीधा-सीधा असर उत्तर भारत में पड़ने वाली गर्मी से लगाया जा सकता है।

होली के ठीक दो दिन बाद दिल्ली-NCR में आएगी आंधी, बारिश होने के भी आसार

ठंड खत्म हो चुकी है और गर्मी ने भी दस्तक दे दी है। अब आंधियों का दौर चलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, चार मार्च को सुबह दिल्ली में आंधी आएगी जिसकी वजह से तापमान में कमी आएगी। इससे पहले तीन मार्च यानी होली के तुरंत बाद बादल भी छाएंगे। हालांकि मौसम का हाल देने वाली एक वेबसाइट ने 4 मार्च को बारिश की संभावना भी जताई है।

हीं, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान भी 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है। बृहस्पतिवार को यह तापमान क्रमश: 31 और 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले सात सालों में 28 फरवरी को सबसे अधिक गर्मी रही। इससे पूर्व 2016 में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

राजधानी में बुधवार को सबसे अधिक गर्मी पालम में रही जहां अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।

रिज में अधिकतम तापमान 30.5 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 4 मार्च को आंधी की वजह से तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सुबह के समय आंधी आने के बाद दिन सामान्य रहेगा। अगले दिन से एक बार फिर तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने के आसार हैं।

इस बीच होली के दिन आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है। ऐसे में लोगों को जमकर होली का मजा लेने का मौका भी मिलेगा। कुल मिलाकर 6 मार्च तक लोगों को गर्मी ज्यादा परेशान नहीं करेगी।

 

SI News Today

Leave a Reply