Thursday, April 25, 2024
featured

अगर कोलेस्ट्रॉल कम करना है तो खाइए मक्के की रोटी…

SI News Today

मक्का फाइबर, विटामिन्स, कैरोटिनॉयड्स आदि पोषक तत्वों का भरपूर स्रोत होता है। मोटे अनाज के रूप में बहुत पुराने समय से इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। गेहूं की रोटी के मुकाबले मक्के की रोटी को पचाना आसान होता है और यह बेहद स्वास्थ्यवर्द्धक भी है। इसमें फाइबर की मौजूदगी जहां वजन को बढ़ने से रोकने में मदद करती है वहीं कार्बोहाइड्रेट का बेहतरीन स्रोत होने के कारण इसे खाने से शरीर दिन भर एनर्जेटिक बना रहता है। इसके अलावा भी इसके ढेर सारे स्वास्थ्य संबंधी फायदे होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि डाइट में मक्के की रोटी शामिल करने से हमें क्या-क्या फायदा मिलने वाला है।

वजन करे नियंत्रित – मक्के में कार्बोहाइड्रेट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह शरीर को एनर्जी तो देते ही हैं साथ ही इनके सेवन से दिन भर पेट भरा-भरा सा रहता है। इससे आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं। यह मोटापे से परेशान लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है।

कोल्स्ट्रॉल कम करने में – शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए भी मक्के की रोटी का सेवन किया जा सकता है। मक्के की रोटी में मौजूद पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल कम करके सेल्स को ब्लॉक होने से रोकते हैं। इससे दिल की बीमारियां दूर रहती हैं।

आंखों की रोशनी – मक्के में विटामिन ए और बीटा कैरोटिन काफी मात्रा में पाया जाता है। यह आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मक्के की रोटी खाने से रतौंधी जैसी नेत्र-समस्याओं से बचाव होता है। घी के साथ मक्के की रोटी का सेवन करने से आपकी आंखों की उम्र लंबी होती है।

हड्डियों को बनाए मजबूत – मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर मक्के की रोटी के सेवन से हड्डियों का घनत्व बढ़ता है। इसके अलावा इसमें जिंक और फास्फोरस भी पाया जाता है। यह आर्थराइटिस, ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोगों के बचाव में भी काम आता है।

पाचन में आसान – गेहूं की रोटी की अपेक्षा मक्के की रोटी का पाचन आसान होता है। यह एसिडिटी, कब्ज आदि पेट संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में भी फायदेमंद होता है। इसमें काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता हैजो पेट की ठीक तरह से सफाई करता है और लीवर को भी दुरुस्त रखता है।

एनर्जी से भरपूर – मक्के की रोटी कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होती है। इसे खाने के बाद शरीर दिन भर एनर्जेटिक महसूस करता है। पाचन में आसान होने के नाते इसे खाने के बाद आलस भी नहीं आता है। थकान महसूस होने पर आपको मक्के की रोटी खाना चाहिए। इससे आपको एनर्जी मिलती है।

SI News Today

Leave a Reply