Friday, March 29, 2024
featuredटेक्नोलॉजी

नोबेल पुरस्कार विजेता गेब्रियल को उनके बर्थडे पर गूगल ने बनाया खास डूडल…

SI News Today

Google Doodle Gabriel García Márquez: गूगल ने आज (6 मार्च, 2018) महान लेखक और नोबेल पुरस्कार विजेता Gabriel García Márquez के 90वें बर्थडे पर गूगल-डूडल बनाया है। 6 मार्च, 1927 को कोलंबिया के अराकाटका में जन्में Gabriel García Márquez अपनी किताब ‘A Hundred Years of Solitude’ के लिए जाने जाते हैं। मार्केज़ के प्रशंसक उन्होंने प्यार से ‘गैबो’ नाम से पुकारते थे। बचपन में ही मां-बाप का हाथ सिर उठने के बाद उनका पालन-पोषण दादा-दादी के यहां हुआ। मार्केज़ को साल 1982 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया। स्पेनिश भाषा के महानतम रचनाकारों में से एक मार्केज़ को दुनिया के चुनिंदा प्रभावित लेखकों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने जीनव में 25 से भी ज्यादा किताबें लिखीं। मार्केज़ की लेखनी की तुलना मार्क ट्वेन और चार्ल्स डिकेंस के साथ भी की जाती रही है।

मार्केज़ ने लॉ कि शिक्षा के लिए कॉलेज में दाखिला लिया था लेकिन जल्द ही पत्रकारिता की तरफ आकर्षित होने के चलते उन्होंने इस पेशे की पढ़ाई छोड़ दी। कहते हैं कि साल 1965 में उनके दिमाग में A Hundred Years of Solitude उपन्यास लिखने का विचार आया। जिसे उन्होंने अगले एक साल तक शब्दों का रूप दिया। रिपोर्ट के अनुसार उपन्यास इतना मशहूर हुआ कि इस पहला संस्करण पहले सप्ताह में ही बिक गया। जबकि अगले तीस सालों तक उपन्यास की तीन करोड़ से भी ज्यादा प्रतिया बिकीं। बाद में A Hundred Years of Solitude तीस से भी ज्यादा भाषा में अनुवाद किया गया।

क्यूबा के शासक फिदेल कास्त्रो से भी मार्केज़ की अच्छी दोस्ती थी। एक साक्षात्कार में कास्त्रो ने उन्हें सांस्कारिक व्यक्ति बताया था। साल 2012 में मार्केज़ के छोटे भाई ने जानकारी दी कि उन्हें डिमोंशिया नामक बीमारी है। इसके बाद से मार्केज़ सार्वजनिक मंचों पर बहुत ही कम नजर आने लगे। 17 अप्रैल, 2014 को 87 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उनके निधन पर तत्कालीन कोलंबियन राष्ट्रपति जॉन मैनुअल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा महान व्यक्तित्व कभी नहीं मर सकता।

SI News Today

Leave a Reply