Saturday, April 20, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊहोम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाएं करेंगी ई-संवाद…

SI News Today

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश पुलिस अभिनव पहल की है। इसके तहत पुलिस अधिकारी स्कूल कालेज की छात्राओं के बीच जाकर न सिर्फ उन्हें कानूनी पहलुओं की जानकारी देंगे, बल्कि उनसे संवाद कर उनकी समस्याओं की भी जानकारी लेंगे। इसके साथ ही तहसील स्तर पर भी महिला समूहों से वार्ता कर उन्हें जागरूक किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में सभी बड़े अधिकारी शामिल होंगे। राजधानी लखनऊ के कार्यक्रमों में पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह न सिर्फ शामिल होंगे, बल्कि वह एक घंटे तक महिलाओं की समस्याओं को लेकर ट्विटर पर ‘ई-संवाद भी करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को है। इस दिन यूपी-100 भवन में छात्र-छात्राओं और कालेज की प्रधानाचार्यों को डीजीपी ओपी सिंह संबोधित करेंगे। सभी जिलों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें आईजी और एडीजी स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। इसी दिन दोपहर बाद चार से पांच बजे तक वह अपने ट्विटर हैंडल पर महिलाओं से ई-संवाद करेंगे। कोई भी महिला, जिसकी अपनी समस्या है, या किसी अन्य से संबन्धित समस्या के लिए ई-संवाद में शामिल हो सकती है।

इसके साथ ही आठ मार्च को ही ब्लाक एवं तहसील स्तर पर पुलिस अधिकारी महिला समूहों से वार्ता कर उन्हें ट्विटर सेवा, डायल-100 , वूमेन पावर लाइन 1090 और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए पुलिस के पास तक जाने के लिए प्रेरित करेंगे। महिला समूहों को कानूनी प्रावधानों से भी अवगत कराया जाएगा।

 

SI News Today

Leave a Reply