Saturday, April 20, 2024
featuredदेश

अनिल कपूर ने भाभी श्रीदेवी को गंगा तट पर यूं दी श्रद्धांजलि, देखिये…

SI News Today

भले ही अभिनेता अनिल कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी का रिश्ता देवर-भाभी का था, लेकिन सिनेमा की दुनिया में यह जोड़ी एक जमाने में सुपरहिट रही थी। मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके निधन से न सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि उनके लाखों फैंस भी सदमे में हैं। उनके परिवार के लोग भी इस आघात से नहीं उभर पाए हैं।

गुरुवार को जब अनिल कपूर बड़े भाई बोनी कपूर के साथ श्रीदेवी की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार पहुंचे तो वे अपनी भावनाओं पर वह काबू नहीं कर सके। एक पल ऐसा आया जब वह खुद भावुक तो उन्हें देख वहां का माहौल भी बेहद गमगीन हो गया। अनिल कपूर ने दोनों हाथ जोड़कर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी। हरिद्वार के वीआईपी घाट से सभी कनखल स्थित हरिहर मंदिर में पहुंचे। यहां श्रीदेवी की आत्मा शांति के लिए पाठ हुआ। इस बीच बोनी कपूर और बाकी लोग अंदर की तरफ गए, लेकिन अनिल कपूर गाड़ी में बैठ गए। गाड़ी में जाते वक्त वे बेहद भावुक नजर आ रहे थे। वे ऐसी भावुक स्थिति में लोगों और मीडिया के सामने आने से बचते रहे। काफी देर तक अनिल कपूर कार में बैठे रहे। बाद में बोनी कपूर ने उन्हें अंदर आने के लिए बुलावा भेजा और फिर अनिल कपूर नार्मल होने के बाद अंदर चले गए।

श्रीदेवी और अनिल कपूर ने 13 फिल्मों में साथ काम किया
एक जमाने में सिल्वर स्क्रीन पर अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी का जादू खूब चला। 80 और 90 के दशक में दोनों ने लगभग 13 फिल्मों में साथ काम किया। 1996 में श्रीदेवी अनिल कपूर की भाभी बन गईं। उन्होंने अनिल के बड़े भाई बोनी कपूर से शादी कर ली थी। दोनों पहली बार 1986 में फिल्म ‘कर्मा’ में नजर आए थे। हालांकि फिल्म में दोनों का साथ में रोल कम था। फिल्म में श्रीदेवी, जैकी श्रॉफ के ओपोजिट थीं और अनिल कपूर की जोड़ी पूनम ढिल्लन के साथ बनी। उसके बाद शेखर कपूर ने दोनों को ‘मिस्टर इंडिया’ में कास्ट किया था। इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। मिस्टर इंडिया के बाद दोनों ने “राम-अवतार’, ‘सोने पे सुहागा’, ‘जोशीले’ जैसी फिल्मों में काम किया। 1991 में आई ‘लम्हे’ को उनके करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस माना जाता है। श्रीदेवी और अनिल कपूर अंतिम बार साथ में 1997 में फिल्म ‘जुदाई’ में नजर आए थे।

SI News Today

Leave a Reply