Thursday, March 28, 2024
featuredदेश

वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड II परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे देखे…

SI News Today

RPSC 2nd Grade Exam 2016 Answer Key: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा वरिष्ठ अध्यापक (विशेष शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2016 की उत्तर कुंजी (विभिन्न विषयों) जारी कर दी है। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दिनांक 07.02.2018 को सामान्य अध्ययन और दिनांक 08.02.2018 से दिनांक 10.02.2018 तक हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू, विज्ञान और गणित की ऑन-लाइन परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की। अभ्यर्थी उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रत्येक प्रश्न हेतु रु 100/- आपत्ति शुल्क चुकाना होगा। आपत्ति दिनांक 13.03.2018 से दिनांक 15.03.2018 को रात 12:00 बजे तक दर्ज कराई जा सकती है। वहीं परीक्षा के प्रश्न पत्र भी आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध हैं। चलिए अब जानते हैं अभ्यर्थी कैसे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। सबसे पहले लॉगइन करें आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर। वेबसाइट के होम पेज पर ‘न्यूज एंड इवेंट’ सेक्शन में जाएं।

यहां आपको “Answer Key for Sr. Teacher Gr II (Spl. Edu.)” के लिंक पर क्लिक करना होगा। आपको अपने विषय के लिंक पर क्लिक करना होगा। उदाहरण के लिए अगर आपको हिन्दी की उत्तर कुंजी देखनी है तो “Answer Key for Sr. Teacher Gr II (Spl. Edu.) (HINDI)” के लिंक पर क्लिक करें। आपत्तियाँ दर्ज कराने के लिए आपको प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क रू 100/- के हिसाब से कुल आपत्ति शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान आप ई-मित्र कियोस्क या अभ्यर्थी खुद पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे के जरिए पे कर सकते हैं। ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा का लाभ आप पोर्टलrpsc.rajasthan.gov.in/examobjection या rpsc.rajasthan.gov.in से ले सकते हैं।

SI News Today

Leave a Reply