Friday, March 29, 2024
featuredउत्तर प्रदेशदेश

पीएम बनने के सवाल पर बोले राजनाथ सिंह! कही ये बात…

SI News Today

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री पद से जुड़े सवाल के जवाब में कहा है कि कुर्सी पर बैठने से कोई बड़ा नहीं हो जाता। देशभर में कई ऐसी शख्सियत हुईं जो किसी संवैधानिक पद पर ना होते हुए भी दुनियाभर में मशहूर हुईं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी किसी पद पर भी ना होते हुए विश्व प्रसिद्ध नेता थे। दुनिया के कई वैज्ञानिक किसी पद पर ना होते हुए दुनियाभर में मशहूर हुए। दरअसल राजनाथ सिंह नेटवर्क-18 के ‘राइजिंग इंडिया समिट’ में पहुंचे थे, जहां उन्होंने खुलकर विभिन्न मुद्दे पर अपने विचार रखे। एंकर किशोर आजवानी ने साल 2014 का लोकसभा चुनाव और उसके परिणाम में गृहमंत्री की सक्रियता को लेकर सवाल पूछा। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं और देश की जनता की वजह से वह सरकार में आए है। आज भाजपा की सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में काम कर रही है।

गोरखपुर और फूलपुर में भाजपा की हार पर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘हो गया..आगे नहीं होगा, क्योंकि समझ में आ गया है कि ऐसा भी होता है।’ इस दौरान एंकर ने गृहमंत्री से पूछा कि क्या कभी उन्होंने ऐसा सोचा था कि जब वह शिक्षा मंत्री बनेंगे तो नकल खत्म कर देगा लेकिन अगर वह प्रधानमंत्री बनेंगे तो क्या करेंगे।

इस सवाल के जवाब में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह ज्यादा महत्वकांक्षी नहीं है। यह भी भगवान की कृपा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस देश के विकास में सबका योगदान है। चाहे वह चोटी पर बैठा हो या देश का किसान हो। उन्होंने कहा, ‘केवल पद पर बैठने से व्यक्ति का पद बड़ा नहीं होता। दुनिया में बहुत से लोग पद पर बैठ हैं, इनमें से किसका का नाम जानते हैं। महात्मा गांधी का नाम जानते हैं। बहुत से वैज्ञानिकों का नाम जानते हैं। उनके प्रति सम्मान है। प्रधानमंत्री ना रहे, राष्ट्रपति ना रहे, ना कुछ रहे।’

SI News Today

Leave a Reply