Saturday, April 20, 2024
featuredदेश

जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति के साथ हुई छेड़छाड़, जानिए रिपोर्ट…

SI News Today

पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दमान इलाके में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई है। यहां पर कटवा इलाके में कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी मूर्ति पर अलकतरा पोत दिया। हालांकि समाचार एजेंसी एएनआई ने कहा है कि मूर्ति पर स्याही फेंकी गई। पुलिस घटना को अंजाम देने वाले शख्स की तलाश कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक बदमाशों ने मूर्ति को तोड़ने की कोशिश की लेकिन वे इसमें नाकामयाब रहे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्व बर्दमान के कटवा के टेलिफोन मैदान में जवाहरलाल नेहरू की एक प्रतिमा स्थापित की गई थी। बदमाशों ने इसे ही नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। पुलिस ने फिलहाल मूर्ति की सफाई करवा दी है। स्थानीय निगम अधिकारी भी मामले की अपनी ओर से जांच कर रहे हैं।

स्थानीय तृणमूल कांग्रेस विधायक ने कहा है कि इसके पीछ कुछ राजनीतिक तत्वों का हाथ है जो राज्य की कानून-व्यवस्था को खराब करना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द अपराधियों को पकड़ने को कहा है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की त्रिपुरा में जीत के बाद लेनिन की मूर्ति को गिरा दिया गया था। इसके बाद देश में कई जगहों पर मूर्तियों को तोड़ने और गिराने की घटनाएं सामने आई थी।

SI News Today

Leave a Reply